बाड़मेर

माइंस कप में रेल रॉकर्स को 7 रनों से हरा खाकी हिरोस टीम बनी विजेता

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Apr 16, 2019
Winner of the Green Khaki Hero Team with 7 runs in the Mines Cup
Winner of the Green Khaki Hero Team with 7 runs in the Mines Cup

माइंस कप में रेल रॉकर्स को 7 रनों से हरा खाकी हिरोस टीम बनी विजेता


- माइंस कप-2019 का समापन
बाड़मेर पत्रिका

साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड की ओर से आयोजित माइंस कप-2019 क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन समारोह जालीपा लिग्नाईट मांइस के ग्राउण्ड पर हुआ।
माइंस कप-2019 क्रिकेट प्रतियोगिता दो चरणो में आयोजित हुई। प्रथम चरण में कपूरड़ी, जालीपा व भादरेश क्षेत्र की 22 टीमों ने भाग लिया। प्रथम चरण का फाइनल मैच उत्तम क्लब, सारणनगर व डेजर्ट क्लब, मेट की खान के बीच खेला। जिसमें डेजर्ट क्लब, मेट की खान टीम विजय रही।

द्वितीय चरण में बॉर्डर ब्रेवो (सीमा सुरक्षा बल), खाकी हिरोस (बाड़मेर पुलिस), रेल रॉकर्स (रेल्वे), वन प्रहरी (वन विभाग), बाड़मेर मीडिया, जिला क्रिकेट संघ, उत्तम क्लब, सारणनगर व लिग्नाईट लिडर्स की टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में फाइनल मैच रेल रॉकर्स व खाकी हिरोस के बीच खेला गया। जिसमें खाकी हिरोस (बाड़मेर पुलिस) की टीम 7 रनों से विजयी रहा। मैन ऑफ-द सिरीज कंवराराम, बेस्ट बॉलर मदनसिंह, बेस्ट फिलडर धमेन्द्र घूमरिया रहे। समारोह में सीएसआर विभाग के बिश्वदीप गुप्ता, शहर कोतवाल जब्बरसिंह चारण, अश्विनी सक्सैना, एचआर चौधरी, अनील सूद सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े...


संत नामदेव महाराज का मेला आज

बाड़मेर पत्रिका
शहर के नेहरू नगर स्थित सिन्धी उप पंचायत भवन में मंगलवार को संत नामदेव महाराज का 73वां मेला नामदेव पंथी सिन्धी समाज अध्यक्ष पुरूषोत्तम सायानी के नेतृत्व में मनाया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक सायानी ने बताया कि इस दौरान सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण व महाआरती होगी। दोपहर 1 बजे आम भण्डारा, शाम 5 बजे माता की चौकी एवं महिला सत्संग होगी। रात्रि 11 बजे संत नामदेव के आगे पल्लव एवं मेला विसर्जन कार्यक्रम होगा।

Published on:
16 Apr 2019 02:02 pm