बाड़मेर

भूखंड विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा

तीन जने घायल
less than 1 minute read
भूखंड विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा
भूखंड विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा

-

समदड़ी पत्रिका.कस्बे के बालोतरा रोड़ स्थित एक भूखंड पर मालिकाना हक को लेकर गुरुवार दोपहर को दो गुट आपस मे भिड़ गए। इसमें दोनो गुटों के तीन जने घायल हुए। दोनों गुटों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। दरियादेवी पत्नी चन्द्राराम जाति सरगरा निवासी पचपदरा ने पेश रिपोर्ट में बताया कि वह पति, ननद, भाणेज पवनकुमार,सास सीतादेवी के साथ गुरुवार दोपहर को भाणेज के बालोतरा रोड़ स्थित भूखंड की देखरेख करने गए। इस दौरान हिन्दूराम पुत्र डूंगरराम , रमेश पुत्र हिन्दूराम के साथ अन्य लोग हाथों में सरिया व लाठियां लेकर आए। भूखंड पर कब्जा करने लगे। मना करने पर आरोपी ने चन्द्राराम, सीतादेवी को जाति ***** शब्दों से अपमानित करते हुए लाठियों से जानलेवा हमला किया। इस हमले में उसका पति व सास गम्भीर घायल हो गए। चन्द्राराम को बालोतरा रैफर किया गया। वहीं मीरोंदेवी पत्नी हिन्दूराम ने पेश रिपोर्ट में बताया कि वह गुरुवार को अपने पट्टाशुद भूखंड में खड़ी थी। उस दौरान चन्द्राराम सरगरा निवासी पचपदरा के साथ चार पांच अन्य लोग आए और मेरे साथ गाली गलौच कर मारपीट की, इससे वह घायल हो गई। इससे पूर्व आरोपी ने उसके पति की गोर का चौक स्थित दुकान पर जाकर उसे कई बार जान से मारने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस ने प्रथम पक्ष का मामला दर्ज कर तीन जनों को हिरासत में लिया है। निसं.व्यू.

दो पक्षों के बीच भूखंड विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। वायरल वीडियो को देखते हुए प्रथम पक्ष का मामला दर्ज कर मारपीट करने वाले तीन जनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट में घायल चन्द्राराम को रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।नरपतसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Published on:
13 Mar 2020 12:05 am