बाड़मेर

बांड में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

साप्ताहिक योग कार्यक्रम किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2021, 12:08 AM IST
बांड में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बांड में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सिणधरी. नवरचना महिला विकास ट्रस्ट अहमदाबाद व वेदांता, केयर्न ऑयल एंड गैस के सयुंक्त तत्वावधान में राउमावि बांड में मंगलवार को साप्ताहिक योग कार्यक्रम प्रशिक्षक हनुमानराम डऊकिया के सानिध्य में किया गया।

डऊकिया ने लोगों को योगाभ्यास करवाते हुए योग को नियमित करने की सलाह दी। वेदांता,केयर्न आयल एंड गैस से रिपोर्टिंग एंड मॉनिटरिंग मैनेजर राहुल शर्मा ने भी योग को अपने जीवन में उतारकर अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने की बात कही।

स्कूल प्रिंसीपल किशनाराम ने आभार व्यक्त किया। संस्था के लोकेश उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम योग सप्ताह के रूप में अलग-अलग गांवों में आयोजित कर रहे हैं। देवराम, उप सरपंच हिमथाराम, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रेखाराम चौधरी और मांगूसिंह भाटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बाड़मेर. भाजपा किसान मोर्चा ने स्वामी जगरामपुरी के सानिध्य में धर्मधूणा पनोनियों का तला तारातरा में योग दिवस मनाया गया।

स्वामी जगरामपुरी ने वैदिक मंत्रों से प्रार्थना की शुरुआत की।

योग शिक्षक पूनमाराम आर्य, स्वयंसेवक नारायण सियाग, भगवा रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष जोगाराम ने योग, प्राणायाम करवाए। स्वामी सेजपुरी ने नियमित योग करने की सलाह दी।

Published on: