
बाड़मेर.शहर के नवले की चक्की के पास मंगलवार दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण हो गया है। युवक एक दुकान पर बैठा था और यहां कैम्पर गाड़ी में आए बदमाशों ने युवक को दबोचकर ले गए। शहर के इस इलाके में घटना से भय व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और नाकेबंदी कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
बाड़मेर शहर के नवले की चक्की के पास दोपहर बाद में एक युवक एक सेनेट्री की दुकान पर बैठा था। जैसलमेर रोड़ के इस इलाके में बाइक पर सवार दो युवक आए और इसके बाद कैम्पर गाड़ी में चार-पांच सवार आए और उन्होंने एक युवक हीराराम ऊफज़् हितेश निवासी चौखला के साथ जबरदस्ती करते हुए अपहरण कर गाड़ी में ले गए।
बेखौफ अपराधी, भय मेे लोग
अपराधी इस व्यस्त और मुख्य सड़क पर बेखौफ आए और उन्होंने बिना किसी भय के इस युवक को उठा लिया और इस हरकत को देखने वालों में भय व्याप्त हो गया। लोगों ने तुरंत इस घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस पहुंची मौके पर
मौके पर सदर पुलिस और कोतवाली पुलिस पहुंची और उन्होंने तुरंत ही सेनेट्री दुकान सहित आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। साथ ही यहां पर पुलिस ने एक्शन मोड में आ गई।
पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके
पुलिस अधीक्षक दीपक भागज़्व भी घटना की गंभीरता को देखते हुए यहां पहुंचे और शहर व आसपास के मागोज़्ं पर नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस तत्परता से सारे इलाके में जांच में जुट गए है।