बाड़मेर

थाने में युवक की गुमशुदगी, भारत-पाक सीमा पार का अंदेशा!

- सेड़वा थाना क्षेत्र के जानपालिया गांव का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 8:31 PM IST
Youth missing news
Youth missing news

बाड़मेर
भारत-पाक पश्चिमी सरहद पर एक युवक के सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचने की आंशका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने सेड़वा थाना क्षेत्र के जानपालिया निवासी एक युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। इधर, बीएसएफ ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


दरअसल, सेड़वा थाना क्षेत्र के जानपालिया निवासी सबीर पुत्र अकरम के गुम होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में बताया कि युवक सबीर 24 अक्टूबर को सुबह गांव के पास स्थित दरगाह जाने का कहकर निकला था, जो घर नहीं पहुंचा है। अंदेशा है कि युवक बॉर्डर क्रास कर पाकिस्तान पहुंच गया है। हालांकि पुलिस का प्रथमदृष्टया यह मानना है कि युवक मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के चलते बॉर्डर क्रास कर दिया है। यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को भी मिली है।


पुलिस ने किया बीएसएफ संपर्क
सेड़वा कार्यवाहक थानाधिकारी माधाराम ने बताया कि जानपालिया निवासी एक युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई है। साथ ही बॉर्डर नजदीक होने पर पुलिस ने बीएसएफ से संपर्क किया है। उन्हें सम्पूर्ण मामले की जानकारी बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि बीएसएफ पूरे प्रकरण को लेकर सतर्क हो गई है।


बीएसएफ व पाक रैंजर्स के बीच हुई वार्ता
सूत्रों से मिली जानकारी में आया है कि युवक के बाद लापता होने के बाद बीएसएफ व पाक रैंजर्स के बीच फ्लैग बैठक हुई है, लेकिन पाक रैंजर्स अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। एेसे में बीएसएफ ने मामले को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।


पहले गेमराराम भी जा चुका पाक
दस माह पूर्व बिजराड़ थाना क्षेत्र के कुम्हारों का टीबा निवासी गेमराराम भी भारत-पाक सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। जहां पाक रैंजर्स ने उसे पकड़ कर जेल भिजवा दिया। गेमराराम की गुुमशुदगी 16 नवंबर को बिजराड़ थाने में दर्ज हुई थी।

Updated on:
27 Oct 2021, 8:31 PM IST
Published on: