बस्सी

इंजीनियरिंग क्षेत्र में छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा दे रहा आर्य कॉलेज

राजस्थान की राजधानी जयपुर देश के सबसे बड़े शहरो में से एक है जहा रोजगार की तलाश में हर साल हजारो युवा तो आते ही हैं लेकिन साथ में उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए हजारों छात्र भी आते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2022, 11:05 PM IST
इंजीनियरिंग क्षेत्र में छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा दे रहा आर्य कॉलेज
इंजीनियरिंग क्षेत्र में छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा दे रहा आर्य कॉलेज

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर देश के सबसे बड़े शहरो में से एक है जहा रोजगार की तलाश में हर साल हजारो युवा तो आते ही हैं लेकिन साथ में उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए हजारों छात्र भी आते हैं। जयपुर में ना केवल काफी सारे उच्च स्तरीय सरकारी विश्वविद्यालय हैं बल्कि साथ में कई बेहतरीन निजी शिक्षण संस्थान भी हैं। उन्हीं में से एक है आर्य कॉलेज (arya collage)।


आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेज जिसे सामान्य भाषा में आर्य कॉलेज भी कहा जाता है, जयपुर में स्थित 5 प्राइवेट कॉलेज का एक समूह हैं जिसमे इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट आदि के विभिन्न ग्रेजुएशन कोर्स और डिप्लोमा कोर्स करवाए जाते हैं। आर्य कॉलेज (arya collage) मुख्य रूप से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा और अनुसंधान के विषय पर कार्य करता है। आर्य कॉलेज के 2 केम्पस मौजूद हैं जिनमे से एक कूकस और एक अजमेर रोड़ पर हैं जो दोनों मिलाकर करीब 15 एकेडमिक डिपार्टमेंट ऑफर करते हैं।

अगर आर्य कॉलेज (arya collage) के इतिहास के बारे में बात की जाये तो वर्तमान समय में तो आर्य कॉलेज ऑफ़ ग्रुप के अंतगर्त 5 कॉलेज आते हैं लेकिन पहले कॉलेज की शुरुआत साल 2000 में की गयी थी। कॉलेज ग्रुप के चेयरमेन अरविन्द अग्रवाल के नेतृत्व में साल 2000 में शुरू हुआ एक कॉलेज जल्द ही 5 कॉलेज के एक ग्रुप में बदल गया जिसमे तीन इंजीनियरिंग कॉलेज, एक फार्मेसी कॉलेज और एक अंडरग्रेजुएट कॉलेज शामिल हैं। ऐसे में अगर कोई छात्र इन कोर्सेज में रूचि रखता है तो आर्य कॉलेज जयपुर में मौजूद सबसे बेहतरीन निजी शिक्षण संस्थानो में से एक है। प्लेसमेंट्स और रिक्रूटर्स के मामले में भी आर्य कॉलेज का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है।

Published on: