बस्सी

पीएम मोदी की मां के जन्मदिन पर लिखी चिट्ठी को गौरव किशोर शर्मा ने दी आवाज

Prime Minister Narendra Modi ने अपनी मां के जन्मशती वर्ष शुरु होने पर पत्र लिखा, उस पूरे पत्र को अपनी आवाज़ देने वाले गौरव किशोर शर्मा (Gaurav Kishor Sharma) हैं। गौरव की भावुक आवाज से मालूम चलता है कि वह पत्र कितना भावनात्मक है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2022, 10:42 PM IST
पीएम मोदी की मां के जन्मदिन पर लिखी चिट्ठी को गौरव किशोर शर्मा ने दी आवाज
पीएम मोदी की मां के जन्मदिन पर लिखी चिट्ठी को गौरव किशोर शर्मा ने दी आवाज

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी मां के जन्मशती वर्ष शुरु होने पर पत्र लिखा, उस पूरे पत्र को अपनी आवाज़ देने वाले गौरव किशोर शर्मा (Gaurav Kishor Sharma) हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे पत्र को गौरव किशोर शर्मा ने podcat24 के लिये आवाज़ दी। गौरव की भावुक आवाज से मालूम चलता है कि वह पत्र कितना भावनात्मक है। ऑडियो को लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं, वहीं इसकी काफी सराहना भी हो रही है। गौरव कुमार शर्मा जिनको ज्यादातर लोग गौरव किशोर शर्मा के नाम से जानते हैं।

उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया था। सैकड़ो एंटरटेनमेंट शोज़ भी किये। ये ऑडियो वायरल हुआ। उन्होंने कहा कि इस ख़त से वे भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया कि ‘’ये ख़त सिर्फ उनकी माँ के लिए नहीं है’’

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये ख़त सिर्फ उनकी माँ के लिए नहीं है, बल्कि हर उस बेटे के लिए भी है, जो अपनी मां के लिए कर्तव्यनिष्ठ है, कर्तव्य परायण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ख़त के माध्यम से ना सिर्फ अपनी मां के लिए आपनी भावनायें व्यक्त की हैं, बल्कि देश के हर बेटे के लिए एक सीख दी है। परिवार को चलाने वाली हर महिला के लिये एक बड़ी सीख है।

गौरव किशोर शर्मा (Gaurav Kishor Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस 12 पेज के खत को अपनी आवाज दी है। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया और बताया कि यह सिर्फ एक खत नहीं है। यह एक संदेश है, देश के युवाओं के लिए देश की माता—बहनों के लिए देश के हर जिम्मेदार व्यक्ति के लिए जिसे अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना है।

Updated on:
4 Jul 2022, 10:42 PM IST
Published on: