बस्सी

जयपुर जिले में कई जगह मावठ से बढ़ी ठंडक, सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा

बूंदाबांदी व सर्दी से फसलों की होगी ग्रोथ

2 min read
Dec 02, 2021
जयपुर जिले में कई जगह मावठ से बढ़ी ठंडक, सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा


बूंदाबांदी व सर्दी से फसलों की होगी ग्रोथ


शाहपुरा।

शाहपुरा समेत आस-पास के इलाकों में अचानक मौसम ने पलटा खाया और तापमान में गिरावट आई। इलाके में कई जगह गुरुवार को बूंदाबांदी भी हुई। जिससे तापमान गिरने से अचानक सर्दी बढ़ गई।

ठंड पडऩे से क्षेत्र में ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। पिछले दो दिन से आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। गुरूवार को क्षेत्र में सर्द हवाओं के साथ शाहपुरा सहित कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ठंड बढऩे से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव तापते नजर आए।

फसलों को होगा फायदा
कृषि अधिकारियों के मुताबिक बूंदाबांदी होने और ओस पडऩे से फसलों को फायदा होगा। कृषि विभाग के सहायक निदेशक सरदारमल यादव ने बताया कि इस समय मावठ होगी तो बहुत अच्छी बात है। अभी हुई बूंदाबांदी व ओस पडऩे से भी फसलों की ग्रोथ होगी। इस बार इलाके में तारामीरा, सरसों व चना आदि फसलों की किसानों ने खूब बुवाई की है, ऐसे में बारानी खेती में अधिक लाभ होगा।

जयपुर जिले में शाहपुरा, विराटनगर, कोटपूतली, पावटा, जमवारामगढ़, बस्सी सहित कई जगह दिन में बूंदाबांदी हुई। इस समय मावठ से सरसों, तारामीरा, चना सहित अन्य फसलों को काफी लाभ होगा। सर्दी व ओस पडऩे से भी फसलों की ग्रोथ होगी। कृषि अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अभी ओस पडऩा शुरू हो गई है। इससे भी फसलों को विशेषकार बारानी फसलों को काफी लाभ होगा। इधर, मौसम बदलने और मावठ से किसानों में भी खुशी है। इससे फसलों में जान आएगी।

बूंदाबांदी के बाद इलाके में अचानक से ठंड बढ़ गई है। कई जगह लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाकर तपते नजर आए। शाम के बाद से सडक़ों पर कम ही लोग नजर आए।

Published on:
02 Dec 2021 08:12 pm
Also Read
View All