
बस्सी.कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव को लेकर प्रदेश में जारी लॉकडाउन को लेकर जयपुर कमिश्नरेट की सीमा को सील कर दिया गया है। ऐसे में सड़क मार्गों पर चेक पोस्ट बना दी गई हैं। यहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती के साथ चिकित्सा विभाग की टीम भी तैनात की गई है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता जयपुर शहर की सीमाओं पर तैनात किया है। जयपुर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात है। मजदूरी और आशियाना नहीं होने की वजह से पलायन करने वाले लोगों को शर्टलेस होम में रोका गया है जिनके रहने खाने की व्यवस्था की गई है।
पुलिस पूरी तरह सजग...
बस्सी के जटवाडा में जयपुर दौसा बार्डर पर वाहनों को चेक करने के बाद ही गुजारा जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग नज़र आ रहा है। वहीं चाकसू थाने की सीमा जयपुर कोटा नेशनल हाइवे और जयपुर दिल्ली हाइवे पर पुलिस जाब्ता तैनात है।
किसी से उठक बैठक करवाई...
लॉकडाउन के बीच बेजवह सड़कों पर घूमने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने लोगों को शर्मिंदा करने का रास्ता अपनाया है। ताकि लॉकडाउन की पालना हो सके और लोग सुरक्षित रहे। पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूमते मिले कईयों से मांफी मंगवाई तो किसी से उठक बैठक करवाई।