बस्सी

एसडीएम की गाड़ी लेकर उगाही करने पहुंचा संविदा कर्मचारी, ट्रक चालक से झगड़ा होने पर हुआ खुलासा

ट्रक चालक से झगड़ा होने पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना, चाकसू पुलिस ने कर्मचारी को पकड़कर कार को जब्त कर लिया

2 min read
Jun 22, 2018
एसडीएम की गाड़ी लेकर उगाही करने पहुंचा संविदा कर्मचारी, ट्रक चालक से झगड़ा होने पर हुआ खुलासा

चाकसू (जयपुर)। बीती रात फागी रोड पर बजरी के ट्रक चालकों से चौथ वसूली करने की सूचना मिली। जिस पर चाकसू पुलिस ट्रक चालकों की शिकायत पर मौके पर पहुंची। जिस पर एसडीएम की गाड़ी को देखकर एक बार तो चौंक गई। इसके बाद गाड़ी में देखा तो कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर गाड़ी में पाया गया। इस पर पुलिस ने बजरी के ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया ओर गाड़ को जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को लाकर थाने में खड़ा कर दिया।

जानकारी अनुसार चाकसू एसडीएम रणजीत सिंह की नीली बत्ती लगी गाड़ी लेकर एक कर्मचारी देर रात उगाही करने पहुंच गया। उगाही के दौरान ट्रक चालक से उसका झगड़ा हो गया और उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को पकड़कर कार को जब्त कर लिया। जब चाकसू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तो युवक ने खुद को एसडीएम का पीए बताया। किसी तरह युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर कादेडा रोड से युवक को पकड़कर कार को जब्त कर लिया।

एसडीएम कार्यालय में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर है आरोपी
मूंडिया निवासी मुकेश चौधरी संविदा पर एसडीएम कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता है। आरोपी की कार्यालय से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ कर उगाही की राशि बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एसडीएम की गाड़ी को कहां से व कैसे लेकर आया ये जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि मामले में अन्य भी शामिल हो सकते है।

एसडीएम का पीए बताया
मुकेश एसडीएम की गाड़ी लेकर टोंक रोड पर बजरी भरे वाहनों व अन्य से उगाही कर रहा था। इस दौरान उसका ट्रक चालक से झगड़ा हो गया। रात को झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पूछताछ की तो मामला सामने आया है। इस मामले में एसडीएम से भी जानकारी जुटाई जा रही है। गाड़ी पर नीली बत्ती भी लगी हुई थी।

Published on:
22 Jun 2018 05:38 pm
Also Read
View All