Rajasthan Election 2023 : लोकतांत्रिक भावना का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए, झालावाड़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी होने वाली दुल्हन रुखसार खान ने उन लोगों के लिए आज एक बड़ा उदहारण स्थापति किया अपने मत की ताकत को अहमियत नहीं देते हैं।
Rajasthan Election 2023 : लोकतांत्रिक भावना का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए, झालावाड़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी होने वाली दुल्हन रुखसार खान ने उन लोगों के लिए आज एक बड़ा उदहारण स्थापति किया अपने मत की ताकत को अहमियत नहीं देते हैं। दरअसल, रुखसार का आज निकाह होना था, लेकिन उसने विवाह समारोहों से पहले, सुबह जल्दी पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल किया।
रुखसार से मतदान केंद्र पर उपस्थित मीडिया कर्मियों ने वोट देने की जिम्मेदारी निभाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी शादी आज दोपहर 2 बजे तय थी और उसके बाद उसके पास समय नहीं होता। इसलिए, मतदान का महत्त्व समझते हुए सुबह जल्दी वोट देने आ गई। रुखसान ने पहली बार अपने मत का इस्तेमाल किया। उसने बताया कि अगर वह मतदान करने से चूक जाती तो उसे पछतावा होता क्योंकि मतदान करने के लिए उसे फिर पांच साल का इंतजार करना पड़ता। वह डाकघर में काम करती है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कड़ी सुरक्षा के बीच 200 में से 199 सीटों पर आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे स ंपन्न हो गया। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। कांग्रेस जहां दूसरी बार लगातार सत्ता में लौटने को लेकर सकारात्मक है, वहीं भाजपा हर पांच साल सरकार बदलने की परंपरा के बीच अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को हटाकर फिर से सत्ता में लौटना चाहती है।