
विधानसभा चुनाव
शाहपुरा—बस्सी के संभावित दावेदारों का विजन
शाहपुरा बस्सी विधानसभा के लिए भाजपा-कांग्रेस के संभावित दावेदारों का विजन
जयपुर। विधानसभा चुनाव के संभावित दावेदारों से बात की तो सभी ने अपना अपना विजन बताया। शाहपुरा विधानसभा
के वर्तमान विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा के दावेदार राव राजेन्द्र सिंह ने कहा कि
उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित के सभी मुद्दों पर खूब काम करवाया है। गांव-गांव तक सड़कों के निर्माण
से लेकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लेकर तमाम विकास कार्य करवाए हैं। राव राजेन्द्र सिंह का
विजन है कि अगर उन्हें अगली बार विधायक बनने का मौका मिलता है तो वह शाहपुरा में पेयजल की समस्या
पर के निदान के लिए ठोस योजना बनाकर कार्य करेंगे। इसके लिए उनके पास योजना भी तैयार है।
क्षेत्र में औद्योगिक विकास पर भी कार्य करेंगे। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। उनके लिए बेहतर
रोजगार के अवसर तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि जिला बनाने के सभी जरुरी आवश्यकताएं पूरी कर ली हैं
वे शाहपुरा को जिला बनाने की घोषणा करेंगे।
वहीं भाजपा से दावेदार सीएम सामोता का विजन है जिला बनाने एवं यमुना और चंबल का पानी सिंचाई
एवं पेयजल के लिए शाहपुरा लाना, किसानों आर्थिक स्थिति में सुधार करना, प्रत्येक पंचायत स्तर पर खरीद केन्द्र
स्थापित करवाना, चिकित्सा व्यवस्था करना। अमरसर इलाके में महिला कॉलेज बनवाना।
इसी प्रकार शाहपुरा से कांग्र्रेस के संभावित दावेदार संदीप सिंह चौधरी का विजन है
शाहपुरा को जिला और मनोहरपुर व खेजरोली को तहसील बनाना, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, सभी ढाणियों तक
सड़कों का जाल, विधानसभा क्षेत्र में बीसलपुर का पानी लाना, मनोहरपुर, अमरसर व खेजरोली में सरकारी
कॉलेज खोलना, शाहपुरा, मनोहरपुर, अमरसर व खेजरोली में सीवर लाइन, फल, सब्जी व ठेले वालों को स्थाई
जगह उपलब्ध कराना।
वहीं कांग्रेस के संभावित दावेदार आलोक बेनीवाल का विजन है
शाहपुरा को जिला बनाना, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान,
महिला शिक्षा के लिए कॉलेज खोलना, नई कृषि व फल सब्जी मंडी की स्थापना, किसानों की समस्याओं का
समाधान, युवाओं के लिए रोजगार का प्रयास, गांव-ढाणियों को सड़कों से जोडऩा, शिक्षा के स्तर में सुधार,
सरकारी विद्यालयों में भौतिक सुविणाएं, परिवहन सुविधा में विस्तार, स्वच्छ व जवाबदेह प्रशासन।
शाहपुरा से कांग्रेस के संभावित दावेदार युवा नेता प्रवीण व्यास का कहना है कि उन्होंने कई साल तक शाहपुरा की जनता के मुदृदों को
महसूस किया है क्षेऋ में अभी भी बहुत से विकास के काम बाकी हैं
प्रवीण व्यास का उनका विजन है 1 विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा की अमरसर वाटी इलाके में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करवाना 2 शाहपुरा कस्बे में और हर पंचायत में एक सार्वजनिक पार्क की स्थापना करना 3 विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा की बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट कराना तथा विधानसभा क्षेत्र मैं अनेक उद्योग धंधे स्थापित करवाना 4 हर ग्राम पंचायत में गौशालाओं का निर्माण कराना ताकि किसान की फसलों को हो रहे नुकसान से व गौ माता पर हो रहे अत्याचार को ठीक कर अा जा सके 5 फेजल के लिए बीसलपुर का पानी लाने की मुख्य मांग तथा फसलों के लिए नहर लेकर के आना 6 किसानों के लिए मुक्त बिजली तथा किसान को फसल के लिए सर्दियों में दिन में लाइट 7 कई शाहपुरा जिला बने ताकि सभी को रोजगार व्यापार उद्योग धंधे मिले 8 एनएच 8 का कस्बा होती हुई या कोई ट्रॉमा हॉस्पिटल नहीं है तो प्राथमिकता सबसे पहले ट्रॉमा हॉस्पिटल की की स्थापना करवाना और हर पंचायत पर एक बड़े हॉस्पिटल का निर्माण कराना मेरा लक्ष्य होगा 9 युवाओं के लिए नगरपालिका स्तर पर और पंचायत स्तर पर खेल कूद का ग्राउंड और जिम की स्थापना करवाना 10 हर ग्राम पंचायत स्तर पर अध्ययन के लिए सुचारू रूप से लाइब्रेरी की स्थापना करवाना
बस्सी विधानसभा के संभावित दावेदारों का विजन
कांग्रेस से दावेदार- लक्ष्मण मीणा का विजन
विजन : बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्कताओं के साथ शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इसके लिए सबसे पहले बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बस्सी में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने के प्रयास करुंगा। सभी राजकीय विद्यालयों में भी पानी, बिजली, खेल मैदान, कक्षा कक्ष और हरियाली सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवानी हैं। यहां स्वीकृत पदों क अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था, कानोता, बैनाड़ा, जटवाड़ा, महादेवपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपने भवन के लिए भूमि स्वीकृत करवाने के प्रयास किए जाएंगे। आवश्यकता अनुसार सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था करवाई जाएगी। बस्सी, कानोता, बांसखोह सहित अन्य कई बड़े गांवों में अतिरिक्त टंकियां बनवाई जाएगी। सभी गांवों को बीसलपुर परियोजना का लाभ दिलवाना है। राजकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, पंचायत भवन, बड़े धार्मिक स्थलों, किसान सेवा केन्द्रों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बीसलपुर के पानी का कनेक्शन करवाया जाएगा। सीवरेज लाइन भी मेरे विकासोन्मुख विजन में शामिल है। बस्सी को फिर से नगरपालिका घोषित करवाना है। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध नईधाम को यह दर्जा भी दिलवाना है। तूंगा की गौड मंडी यार्ड को जमीन आवंटित करवाकर भवन तैयार करवाया जाएगा। बस्सी में सार्वजनिक पार्क बनाया जाएगा। हाइवे से लगते विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, ऐसे में यहां ट्रोमा अस्पताल खुलवाने के प्रयास होंगे। परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सड़क मार्गों का विकास और निर्माण करवाऊंगा। युवाओं को रोजगार के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। कृषि व्यवस्था को सुधार कर किसान को मजबूत करना है।
भाजपा से दावेदार - कन्हैलाल लाल मीणा
विजन : मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाना है। पिछले कई वर्षों से यहां लोग समाज और जाति को लेकर बंटे नजर आ रहे हैं, ऐसे में यहां सर्व समाज की धारणा वापस लानी है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बस्सी हैडक्वार्टर पर राजकीय महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। बस्सी में विकास को बढ़ावा देने के लिए नगरपालिका का दर्जा भी दिलवाया मेरी प्राथमिकता रहेगी। बस्सी और हीरावाला औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को उनकी शिक्षा के आधार पर कम से कम ३० प्रतिशत को रोजगार देने की अनिवार्यता करवाना मेरे विजन में शामिल है। सभी ढाणियों में घर-घर शुद्ध पेयजल की पहुंच को सुगम बनाना ही है। हर घर-परिवार बिजली से रोशन हो। मुद्रा योजना के तहत अधिक से अधिक ऋण वितरित करवाकर युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करना है। नईनाथ धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र को स्वच्छता में अव्वल बनाना है। बस्सी के बिदाजी मंदिर को भव्य रूप देना है। बैनाडा के जगदीश महाराज मंदिर में आधारभूत सुविधाओं को विकसित करना है। जटवाड़ा के मीन महाराज, देवनारायण और बाबा रामदेव मंदिर को भी नया और आकर्षक रूप देकर यहां श्रद्धालुओं को राहत देनी है।
जैसा की संभावित दावेदारों ने रिपोर्टर सत्यप्रकाश शर्मा और नीरज श्रीवास्तव को बताया
अन्य संभावित दावेदारों का विजन देखने के लिए जुडे रहिये हमारे फेसबुक पेज और वेबसाइट से