बस्सी

डेढ़ साल बाद बेटे को देखा तो छलक पड़े माता-पिता के आंसू

सोशल मीडिया बना सहारा
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 10:41 PM IST
seeing the son, Peeled the mother father tears
डेढ़ साल बाद बेटे को देखा तो छलक पड़े माता-पिता के आंसू

पनियाला. बढ़ता सोशल मीडिया का उपयोग लोगों के पास पहुंचने का जरिया बनता जा रहा है। हालांकि कई बार दुरुपयोग की बातें भी सामने आती रहती हैं, लेकिन यदि सही सदुपयोग किया जाए तो वरदान भी साबित हो सकता है।
ऐसा ही कुछ हुआ एक मंदबुद्धि युवक के साथ और उसे करीब डेढ़ साल बाद माता-पिता मिल गए। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पूरा बैरागढ़ गांव से आए युवक के परिजनों ने उसे देखा तो उनकी आंखों में आंसू छलक उठे। युवक की मां ने बेटे के सिर पर हाथ फेरते हुए गले से लगा लिया। परिजनों ने बताया कि युवक का नाम सुरेन्द्र सिंह ठाकुर है और मानसिक रूप से कमजोर है। करीब डेढ़ साल पहले घर से गायब हो गया था। पनियाला सरंपच रविन्द्र कुमार मीणा के प्रयास से वह परिवार से मिल पाया है। परिजनों ने सरपंच रविन्द्र का आभार जताया। सरपंच ने बताया कि युवक पनियाला गंाव के आस पास घूम रहा था। एक दिन इससे नाम पूछा तो सुरेन्द्र और पिता का नाम भारत सिंह व माता का नाम सविता ठाकुर बताया। युवक ने जिले का नाम दमोह भी बता दिया। गूगल मैप की सहायता से दमोह जिले में उसके गांव की तलाश की तो वह तेंदूखेड़ा तहसील व गांव पूराबैरागढ़ को पहचान गया।
सरपंच मीणा ने युवक की फोटो मोबाइल में लेकर उसके नाम पते सहित फेसबुक व वाट्सअप ग्रुप पर डाल दी। मध्यप्रदेश में रहने वाले सरपंच के परिचित महावीर जांगिड़ ने जब फेसबुक पर एमपी का पता देखा तो उन्होंने तेंदूखेडा विधायक प्रताप सिंह से सरपंच की बात करवाई व विधायक ने लापता युवक
के गांव पहुंचकर उसके परिवार वालों से बात कर उन्हें पनियाला गांव पहुंचाया। (नि.सं.)

Published on: