संभाग के धान खरीदी केन्द्रों में 30 लाख बारदानों की दरकार

संभाग के धान खरीदी केन्द्रों में 257 केन्द्रों मे धान खरीदी की जा रही है। इसमें से अधिकतर केन्द्रों में बारदाना खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है।

2 min read
Jan 07, 2017
Gunny bags problem is coming
जगदलपुर.
संभाग के धान खरीदी केन्द्रों में 257 केन्द्रों मे धान खरीदी की जा रही है। इसमें से अधिकतर केन्द्रों में बारदाना खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है। एेसे में केन्द्र संचालकों के सामने जल्द ही बारदाने की समस्या आने वाली है।


जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित विभाग से मिली जानकारी आगामी दिनों में लक्ष्य से अधिक करीब 30 लाख बारदानों की जरुरत पड़ सकती है। एेसे में विभाग के सामने चुनौती है कि वह इन बड़ी मात्रा में बारदाना का इंतजाम कहा से करें।

गौरतलब है कि राज्य भर में धान खरीदी शुरु हुए अब तक 50 दिन बीत चुके हैं।


शुरुवाती दिनों से ही केन्द्रों में बंपर आवक जारी है। एेसे में लगातार बारदाना की खपत होने से अब तक कुल 70 लाख बारदानों का उपयोग किया जा चुका है। जबकि लक्ष्य के मुताबिक कुल 86 लाख बारदानों का उपयोग होना तय किया गया था।


इसके मुताबिक संभाग के कुल 257 केन्द्रों में जरुरत के हिसाब बारदाना वितरण किया गया था। इस समय केन्द्रों में 16 लाख बारदाने शेष ही शेष रह गए हैं। लेकिन आने वाले दिनों में 30 लाख के करीब बारदानों की जरुरत पड़ सकती है क्योकि धान खरीदी 30 जनवरी तक किया जाना है।


एेसे में आने वाले एक सप्ताह के बाद ही केन्द्रों में बारदाना खत्म होने की स्थिति में संग्रहण केन्द्रों के सामने समस्या खड़ी हो सकती है। जिसे लेकर खाद्य विभाग और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी समस्या को उच्च अधिकारियों तक अवगत कराने की बात कह रहे हैं, ताकि वक्त रहते बारदानों की कमी से निजात मिल सके और धान खरीदी सुचारु रह सके।


अब तक 28 लाख क्विंटल खरीदी

संभाग के सातों जिलों में सबसे अधिक कांकेर में धान खरीदी हुई है, जहां 111 केन्द्र में 16 लाख क्विंटल धान, बस्तर के 59 केन्द्रों में 4 लाख क्विंटल धान, बीजापुर के 14 केन्द्रों में 1 लाख क्विंटल धान, दंतेवाड़ा के 11 केन्द्रों में 29 हजार क्विंटल धान, कोण्डागांव के 43 केन्द्रों में सवा 4 लाख क्विंटल धान, नारायणपुर के 7 केन्द्रों में 59 हजार क्विंटल धान और सुकमा के 12 केन्द्रों में 73 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।


इस तरह संभाग भर में कुल 28 लाख क्विंटल धान खरीदी किया गया है। जिसमें से अब तक 10 लाख क्विंटल धान मिलरों को उठाव के लिए जारी किया गया है।


आरबी सिंह, जला विपणन अधिकारी
: लक्ष्य के मुताबिक बारदानों मिले थे। लेकिन अब केन्द्रांे में प्रदाय किए गए बारदाने समाप्त होने लगे हैं। एेसे में जिन केन्द्रों में बारदाने बचे हुए हैं, उनका उपयोग किया जा रहा है। आगामी दिनों मंे बारदानों की कमी हो सकती है इस संबंध उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है।

Published on:
07 Jan 2017 11:57 pm
Also Read
View All