बाहुबली राजकिशोर सिंह के करीबी के ठिकानों पर आयकर का छापा 

 आयकर विभाग जरूरी कागजातों व दस्तावेजों को खंगालने में जुटी 
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2017, 6:15 PM IST
income tax raid
income tax raid
बस्ती. हर्रैया के विधायक राजकिशोर सिंह के करीबी ठेकेदार केके गुप्ता के घर व दुकान दोनों पर एक साथ आयकर विभाग की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के बाद जिले के अन्य व्यवसायियों में दहशत मच गई। हालांकि छापे के दौरान क्या हासिल हुआ है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।


कई घंटों तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रही और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पूरी कार्रवाई को बेहद ही गोपनीय रखे गये। मीडिया को भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं ठेकेदार केके गुप्ता फिलहाल अपना मोबाईल बंद कर गायब हो गये हैं जब कि आयकर विभाग जरूरी कागजातों व दस्तावेजों को खंगालने में लग हुई है।
Published on: