बेमेतरा

Chhattisgarh Police Transfer: एक साथ 140 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Police Transfer: बेमेतरा जिले में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है, जहां एक साथ 140 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

3 min read
May 18, 2026
Chhattisgarh Police Transfer (photo-patrika)

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बेमेतरा जिले में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है, जहां एक साथ 140 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस पूरे ट्रांसफर आदेश को DIG रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद जारी किया गया है। सूची में ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

Ministry Staff Transfer: रायपुर मंत्रालय में अफसरों ने शुरू की ‘अपने खास’ की तैनाती, कई विभागों के अवर सचिव और निज सहायक बदले

Chhattisgarh Police Transfer: बेमेतरा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

बेमेतरा जिले में पुलिस प्रशासन ने वर्षों बाद बड़े पैमाने पर एक साथ तबादला सूची जारी की है। इस सूची में 140 पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थान से हटाकर नए स्थानों पर भेजा गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। पुलिस विभाग के अंदर इस स्तर का व्यापक फेरबदल लंबे समय बाद देखने को मिला है।

देखें पूरी लिस्ट

विभिन्न रैंक के पुलिसकर्मी शामिल

जारी आदेश में पुलिस विभाग के कई स्तरों के कर्मचारी शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। ट्रांसफर आदेश के साथ विस्तृत सूची भी जारी की गई है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी का पदनाम, नाम, वर्तमान पदस्थापना और नई पदस्थापना स्पष्ट रूप से दर्शाई गई है।

जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

वहीं जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जिले में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। तबादला सूची में थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना और कार्यप्रणाली में सुधार लाना बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि यह बदलाव विभागीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है।

Chhattisgarh Police Transfer: कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, जो वर्तमान में थाना प्रभारी नवागढ़ थे, उन्हें रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक मणीकांत पांडेय, जो अभी यातायात शाखा में पदस्थ थे, उन्हें थाना नवागढ़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) सियाराम यादव को थाना नवागढ़ से स्थानांतरित कर थाना बम्हनीडीह भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

Transfer Breaking: शनिवार की छुट्टी में सरकार का बड़ा आदेश, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले, देखें पूरी लिस्ट
Published on:
18 May 2026 07:21 pm
Also Read
View All