जिला कार्यालय में राष्ट्रध्वज का हुआ अपमान

जिला कार्यालय में लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज बिना किसी राष्ट्रीय शोक के दिनभर निर्धारित स्थान से नीचे रहा।

less than 1 minute read
Oct 31, 2015
national flag insulted
बेमेतरा.
जिला कार्यालय में लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज बिना किसी राष्ट्रीय शोक के दिनभर निर्धारित स्थान से नीचे रहा। कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर अधिकारी दोपहर तक गंभीर नहीं दिखे। आखिरकार शाम को सही स्थान पर झंडा फहराया गया।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलक्टर कार्यालय में सभाकक्ष के सामने लगाया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित स्थान से नीचे लगा होना पाया गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार्यालय के कार्यरतों को अवगत कराया, जब जाकर सुध ली गई। मौके पर पहुंचे सक्षम अधिकारी भी हवा को कारण बताकर मीटिंग के लिए चले गए। आखिर में कर्मचारियों ने ध्वज को ऊंचा किया।

Published on:
31 Oct 2015 06:10 pm
Also Read
View All