बेमेतरा

College Exam Result: बेमेतरा में अजब गजब मामला, BA फाइनल ईयर 95 प्रतिशत विद्यार्थी फेल, कई छात्रों को मिले 4 और 8 नंबर

BA Final Year Result: BA फाइनल ईयर के रिजल्ट पर छात्रों ने हंगामा किया। 95% छात्रों के फेल होने और अंग्रेजी में 4-8 अंक मिलने का दावा करते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग की।
2 min read
Jul 14, 2026
College Exam Result
बी ए फाइनल ईयर के छात्र छात्राओं ने किया बवाल (photo Pattika)_

Exam Result: बेमेतरा जिले के कोदुराम दलित महाविद्यालय, नवागढ़ में बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए परीक्षा परिणाम पर गंभीर सवाल उठाए। छात्रों का दावा है कि करीब 95 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए हैं, जबकि अधिकांश को अंग्रेजी विषय में बेहद कम अंक मिले हैं।

कई छात्रों को मिले 4 और 8 नंबर

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि किसी को 4 अंक, किसी को 8 अंक और कई छात्रों को अपेक्षा से बहुत कम अंक दिए गए हैं। उनका कहना है कि पूरे परिणाम में अंग्रेजी विषय सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आया है।

अंग्रेजी विषय के मूल्यांकन पर सवाल

छात्रों ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का सही तरीके से मूल्यांकन नहीं किया गया। उनका कहना है कि जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा अच्छी दी थी, उन्हें भी बेहद कम अंक मिले हैं, जिससे बड़ी संख्या में छात्र असफल घोषित हो गए। विद्यार्थियों ने मांग की कि उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराई जाए और यदि मूल्यांकन में कोई त्रुटि हुई है तो उसे तत्काल सुधारा जाए।

परीक्षा प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने परीक्षा प्रबंधन और मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। छात्रों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कॉलेज परिसर में किया प्रदर्शन

परिणाम से नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छात्रों की विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग

अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए।
परिणाम की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मूल्यांकन में हुई संभावित त्रुटियों को सुधारा जाए।
प्रभावित विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाए।
प्रशासन के जवाब का इंतजार

छात्रों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

फिलहाल कॉलेज प्रबंधन और संबंधित विश्वविद्यालय की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय स्तर पर भी प्रदर्शन करेंगे।

Updated on:
14 Jul 2026 03:52 pm
Published on:
14 Jul 2026 03:50 pm