बेमेतरा

Breaking: पुलिस का रेड एक्शन, पब्लिक प्लेस में जुआ खेलने और शराब पीने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे

नांदघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेड एक्शन दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई करके २२ जुआरियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
2 min read
Jan 21, 2018
patrika

बेमेतरा. नांदघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेड एक्शन दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई करके २२ जुआरियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। नांदघाट थाने से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई शनिवार शाम और रविवार सुबह ग्राम चाकापेंड्री और टेमरी के आस-पास की गई। जहां सार्वजनिक जगहों पर जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।

इनके खिलाफ की कार्रवाई
जुआ खेलते हुए पुलिस ने कुल २2 आरोपियों को पकड़ा। जिसमें जगदेव, धनवा, ,रेशम, रामप्रसाद, अभिषेक, गन्नू चेलक, ताराचंद लहरे, नारद लोधी, मंगलू, भागवत, संतोष, टिकेश्वर, मनीष पात्रे, लोपचंद, जगदीश कोशले, चंद्रनाथ, राजेंद्र पाल, मनोज पाल, दुर्गेश साहू, भूपराम, हरिशचंद, सत्यजीत बघेल इन सभी के पास से नकदी कुल 14,200 रुपए एवं बावन पत्ती ताश बरामद हुए। जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थान में पी रहे थे शराब
जुआ एक्ट के साथ पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में शराब सेवन कर रहे लोगों को भी पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामेश्वर निषाद शराब का सेवन कर रहा था। उसके पास से १०० एमएल देशी शराब जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

चोरों ने खेत में बोला धावा
जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम नवागांव ( खुडमुड़ी) में तीन किसानों के खेत में रखे 43 नग स्पिं्रकलर पाइप अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। सिटी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। किसान घनाराम वर्मा ने बताया कि बहेरा खार स्थित बोर प्लाट में 18 जनवरी को फसल की सिंचाई कर दोपहर 12 बजे घर लौट गया। दूसरे दिन स्प्रिंकलर गायब मिला।

विवेचना में जुटी पुलिस
दूसरे दिन 19 जनवरी को खेत जाने पर उनकी 23 नग स्प्रिंकलर पाइप गायब थी। इसी तरह बि_ल सोनी की 8 नग, मनहरण साहू की 3 नग स्प्रिंकलर पाइप गायब थी। कुल 34 नग स्पिकलर पाइप जिसकी अनुमानित कीमत 6,800 रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस को अज्ञात चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। विवेचना में जुटी हुई है।

Published on:
21 Jan 2018 01:38 pm
Also Read
View All
अब स्कूली किताबों में गूंजेगी बेमेतरा के ‘गंगाराम’ की गाथा, 175 साल तक इंसानों का साथी रहा मगरमच्छ, ग्रामीणों के हाथ से खाता था दाल-चावल

एक गठरी में धड़ और सिर, दूसरी में कंधे व हाथ-पैर, कातिल ने महिला को दी खौफनाक मौत, बेमेतरा पुलिस ने किया खुलासा

Suspicious Death: बेमेतरा में दिल दहला देने वाला मामला, 3 साल पहले भागकर की थी शादी, अब प्रेमी के घर पर मिली युवती की लाश

College Exam Result: बेमेतरा में अजब गजब मामला, BA फाइनल ईयर 95 प्रतिशत विद्यार्थी फेल, कई छात्रों को मिले 4 और 8 नंबर

School Roof Collapse: बेमेतरा में बड़ा हादसा, चलती क्लास में सरकारी स्कूल की छत का हिस्सा गिरा, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल