
BJP IT Cell incharge accused of buying followers
रायपुर . भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रभारी दीपक म्हस्के पर फॉलोअर्स खरीदने का आरोप लगा है। जोकर हिन्दुस्तानी नाम के ट्विटर हैंडल से म्हस्के पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाते हुए उनके फॉलोअर्स की संख्या बढऩे पर सवाल उठाए गए हैं। ट्विटर पर म्हस्के का स्क्रीन शॉट भी लगाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले लगे आरोपों से पार्टी की भी चिंता बढ़ गई है। हालांकि आईटी सेल प्रभारी दीपक म्हस्के ने इन आरोपों को गलत बताया है।
जोकर हिन्दुस्तानी ने कांग्रेस के दो लोगों को टैग किया है, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस शामिल है। जोकर हिन्दुस्तानी का आरोप है कि म्हस्के ने सस्ती लोकप्रियता पाने फर्जी फॉलोअर्स खरीदा है।
ट्वीट पर लिखा है कि म्हस्के 2009 से ट्विटर पर हैं, लेकिन सिर्फ 5 दिनों में ही उनकी फॉलोअर्स की संख्या 1 हजार 843 से बढ़कर 10 हजार जा पहुंची है। इसमें बकायदा तीन दिन के आंकड़े भी दिए है कि कैसे उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है। ट्विट के जरिए इस बात पर भी सवाल उठाया गया कि एेसी कौन सी घुटी पिलाई म्हसके जी ने जो रातों रात इतने प्रसंशक बढ़ गए।
भाजपा आईटी सेल प्रभारी दीपक म्हस्के ने कहा कि यह एक षड्यंष का हिस्सा है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विरोध यह हरकत कर रहे हैं। ट्वीट गोपनीय नाम से किया गया है। इसका कोई औचित्य नहीं है। जहां तक फॉलोअर्स बढ़ाने की बात है, तो हर कोई अपने स्तर पर प्रमोशन करता है। सोशल मीडिया पर मैंने भी इसका प्रमोशन किया था।
Published on:
21 Jan 2018 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
