27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Motivational news: सरकारी स्कूल का विवेक जापान जाकर दुनियाभर के बच्चों को बताएगा खेल-खेल में साइंस

जापान व एशिया में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस में अपने शिक्षा का अनुभव साझा करेंगे।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

Jan 21, 2018

patrika

बालोद. जिले के स्कूली बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रच रहे हैं। छोटे गांव से निकल सरकारी स्कूलों में पढ़कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन कर रहे हैं। 2016-17 के दसवीं कक्षा में टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले विवेक प्रकाश अब जापान जाएंगे, जहां वे जापान व एशिया में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस में अपने शिक्षा का अनुभव साझा करेंगे।

5 बच्चों का चयन किया गया
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं 2016-17 की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले प्रथम पांच विद्यार्थियों को अप्रैल-मई 2018 में जापान भेजा जाना हैं, जिसमें प्रदेश से 5 जिलों से 5 बच्चों का चयन किया गया हैं। इसके लिए बालोद विकासखंड के ग्राम भोइनापार निवासी विवेक प्रकाश साहू पिता माखन लाल साहू का चयन हुआ है।

दसवीं के मेरिट लिस्ट में बनाई थी जगह
विवेक प्रकाश ने 2016-17 सत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटाबोड़ में कक्षा दसवीं में मेरिट लिस्ट में जगह बनाते हुए 96.66 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाई थी, जिसके लिए विवेक का चयन जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस में हुआ है।

प्रदेश का मान बढ़ाया
शासकीय उच्चतर माद्यमिक विद्यालय, लाटाबोड़ के प्राचार्य टीआर कौमिया ने कहा की विवेक का जापान जाकर प्रोग्राम में सम्मिलित होना, स्कूल के लिए गौरव की बात हैं। विवेक ने स्कूल का मान प्रदेश में तो बढ़ाया ही था, अब विदेश में भी हमारे देश-प्रदेश का मान बढ़ेगा।

अप्रैल-मई में विदेश दौरा
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन, बालोद की एडीपीओ असीमा चटर्जी ने पत्रिका को बताया की प्रदेश से 5 जिलों से 5 बच्चों का चयन किया गया है, जिसमें ग्राम भोइनापार निवासी विवेक प्रकाश का नाम भेजा गया है। विवेक का पासपोर्ट बनवाने और सभी महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई के लिए प्राचार्य को कह दिया गया है। इसी अप्रैल-मई में विवेक प्रकाश को जापान प्रोग्राम में भेजा जाएगा, तारीख अभी सुनिश्चित नहीं की गई है।