27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / Balod News:14 महीने तक दी महतारी वंदन की राशि, अब वापस लौटने महिला को नोटिस थमाया

Balod News:14 महीने तक दी महतारी वंदन की राशि, अब वापस लौटने महिला को नोटिस थमाया

Mahatari Vandan: महतारी वंदन योजना के तहत 14 महीने तक एक हजार रुपए प्रतिमाह पाने वाली महिला को अब 14 हजार रुपए लौटाने का नोटिस मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:37 PM IST

Mahatari Vandan

महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिला (photo Patrika)

Balod Mahatari Vandan: महतारी वंदन योजना के तहत 14 महीने तक नियमित राशि मिलने के बाद अब हितग्राहियों को 14 हजार रुपए लौटाने के नोटिस जारी किए जाने का मामला सामने आया है। शासन की ओर से पहले पात्र मानकर राशि जारी करने और बाद में वसूली की कार्रवाई शुरू करने से हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई है। इनमें ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जो पहले से ही आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी संकट से जूझ रहे हैं।

पति पैरालिसिस से पीडि़त

यह मामला उस समय सामने आया, जब संजारी बालोद की विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा के समक्ष एक पीडि़त महिला हितग्राही ने अपनी समस्या रखी। महिला ने बताया कि दो साल पहले उसके पति पैरालिसिस से पीडि़त हो गए, जिसके कारण वे काम पर जाने में असमर्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है। ऐसे में 14 महीने तक मिली महतारी वंदन योजना की राशि खर्च करने के बाद अब 14 हजार रुपये लौटाने का नोटिस मिला है।

राशि वसूली के संबंध में पत्र जारी

महिला के दिखाए गए विभागीय दस्तावेज के अनुसार कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बालोद की ओर से 21 अक्टूबर को राशि वसूली के संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए शासकीय सेवक के परिवार की महिला सदस्य को अपात्र एवं मृत हितग्राही के खाते में राशि आवंटित होने जैसे कारणों से संबंधित हितग्राहियों से वसूली की बात कही गई है।

अन्य हितग्राहियों की सूची सामने आने का दावा

दस्तावेज में ग्राम पंचायत भेडिय़ा नवागांव निवासी राजेश्वरी का नाम दर्ज है और 14 हजार रुपए की वसूली का उल्लेख है। इसके अलावा अन्य हितग्राहियों के नामों की सूची भी सामने आई है। पीडि़त महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि परिवार में इलाज और रोजमर्रा के खर्च के लिए ही पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में 14 हजार रुपए लौटाना संभव नहीं है। बातचीत में बेटियों की नौकरी अथवा शादी के बाद दूसरे स्थान पर चले जाने के बावजूद वसूली की स्थिति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी दबाव बनाने की बात सामने आई। विधायक ने मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा करने के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री के समक्ष भी मुद्दा उठाया जाएगा।