बेमेतरा से रायपुर होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे के पास शुक्रवार सुबह अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
बेमेतरा. बेमेतरा से रायपुर होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे के पास शुक्रवार सुबह अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राकां में सड़क किनारे खेत में सुबह-सुबह लाश देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव जब्त कर लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के माथे, पैर के अंगूठे व गले में चोट के मिले हैं। वहीं जहां लाश को फेंका गया है वहां रास्ते में बाइक से मृतक को घसीटने के निशान भी मिले हैं। पूरे मामले को हत्या की दृष्टि से देखते हुए घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.