बेमेतरा

Big Breaking: दुल्हन लेकर लौट रहे बारातियों से भरी माजदा पलटी, दो की मौत, सात घायल

बीती रात बारातियों से भरी माजदा पलट गई। दुर्घटना में दो की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
May 08, 2019
Big Breaking: दुल्हन लेकर लौट रहे बारातियों से भरी माजदा पलटी, दो की मौत, सात घायल

बेमेतरा. साजा नगर पंचायत में शराब दुकान के आगे बीती रात बारातियों से भरी माजदा पलट गई। दुर्घटना में दो की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद साजा पुलिस की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। बाराती शादी के बाद वापस लौट रहे थे।

देर रात लौट रहे थे बाराती
पुलिस ने बताया कि माजदा भेंड़वानी के कामता प्रसाद की है। बारात वापस लेकर आते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। मरने वालों में उमेन्द साहू, पिता फिरतू साहू 71 वर्ष ग्राम भेडरवानी, मनोहर वर्मा, ग्राम सोमई कला उम्र 57 साल है। दोनों का शव का साजा हॉस्पिटल में पीएम के बाद परिजनों को आज सौंपा जाएगा।

यह हुए घायल
सड़क दुर्घटना में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। जिसमे गोवर्धन यादव ,दानी यादव ,रामायण यदु, बसन्त पाल, विजय व दो अन्य हैं। जिन्हे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सभी घायल ग्राम सोमई कला के हैं जो ग्राम काचरी बारात गए थे। बीती रात शादी के बाद सोमई कला वापस आ रहे थे। साजा पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।

Published on:
08 May 2019 11:40 am
Also Read
View All