बेतुल

रिहायशी इलाके में बिजली के पोल में भडक़ी आग, बड़ा हादसा टला

-शॉर्ट सर्किट से जली केबल, स्थानीय नागरिक की सूझबूझ से समय रहते पाया गया आग पर काबू बैतूल। बैतूलबाजार के सुभाष वार्ड में रविवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में लगे एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में हुए […]

2 min read

-शॉर्ट सर्किट से जली केबल, स्थानीय नागरिक की सूझबूझ से समय रहते पाया गया आग पर काबू

बैतूल। बैतूलबाजार के सुभाष वार्ड में रविवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में लगे एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट के कारण केबल में चिंगारियां उठने लगीं और कुछ ही देर में आग भडक़ उठी।
घटना होते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देखकर रहवासी घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को आशंका थी कि आग बढऩे से बड़ा हादसा हो सकता है।
इसी दौरान क्षेत्र के जागरूक नागरिक अनिल वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिससे स्थिति को और बिगडऩे से रोका जा सका। अनिल वर्मा ने साहस का परिचय देते हुए पास के एक मकान की छत पर चढकऱ पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी सूझबूझ और प्रयासों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो पूरी केबल लाइन जल सकती थी और आसपास के मकानों तक खतरा पहुंच सकता था। घटना के बाद बिजली विभाग ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं रहवासियों ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के नियमित मेंटेनेंस की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
लोड बढऩे से ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा खतरा
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत में तेजी से इजाफा होने लगा है। लोगों द्वारा कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग बढऩे से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। इसके चलते आगजनी की घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा कई स्थानों पर लूज वायरिंग और क्षतिग्रस्त केबल भी हादसों का कारण बन रही हैं। हाल ही में बैतूलबाजार क्षेत्र में एक बिजली के पोल में लगी आग के पीछे भी इसी तरह की तकनीकी खामियां सामने आई हैं। बिजली विभाग को चाहिए कि समय रहते मेंटेनेंस कार्य कर ढीले तारों और खराब केबलों को दुरुस्त करे, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और उपभोक्ताओं को सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिल सके।

Published on:
22 Mar 2026 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर