21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरम्मत के समय दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, दो घायल

बैतूल। जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ में नवनिर्मित पंचायत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान दुकान की दीवार तोड़ते समय दीवार मजदूरों पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो […]

2 min read
Google source verification

बैतूल। जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ में नवनिर्मित पंचायत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान दुकान की दीवार तोड़ते समय दीवार मजदूरों पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य महिला को मामूली चोट आई है।
मृतका की पहचान छाया पति पंजाबराव गीद (42) निवासी खेड़ी सांवलीगढ़ के रूप में हुई है। हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। वहीं घायल मिस्त्री भीकाजी महस्की (50) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला कमल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।खेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक महिला की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। वहीं प्रशासन द्वारा मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए एसडीएम अभिजीत सिंह जनपद सीईओ से चर्चा की है। वही सरपंच शर्मिला ठाकुर कहना है कि हम पीडि़त परिवार के साथ है। शासन स्तर से जो मदद होगी दिलवाई जाएगी।
छह माह पहले बनी थी दुकानें
पंचायत निधि से करीब छह माह पहले 15 दुकानों वाला यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। हाल ही में दुकान क्रमांक 15 में दरार आने की शिकायत दुकानदार द्वारा की गई थी। इसके बाद पंचायत ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। शनिवार को मजदूर दीवार तोड़ रहे थे और घटना हो गई। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि नया कॉम्प्लेक्स बनने के कुछ ही समय बाद दीवार में दरार आ गई थी।