बेतुल

पेयजल पाइपलाइन में बार-बार लीकेज, सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल

-बाल मंदिर परिसर की लाइन में लीकेज, सैकड़ों लीटर पानी बहा, बढ़ती गर्मी में शहर की जल व्यवस्था की खुलने लगी पोल। बैतूल। शहर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल सप्लाई व्यवस्था की कमजोरियां सामने आने लगी हैं। शुक्रवार को बाल मंदिर परिसर में बनी पेयजल टंकी से जुड़ी मुख्य पाइप लाइन में लीकेज […]

less than 1 minute read

-बाल मंदिर परिसर की लाइन में लीकेज, सैकड़ों लीटर पानी बहा, बढ़ती गर्मी में शहर की जल व्यवस्था की खुलने लगी पोल।

बैतूल। शहर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल सप्लाई व्यवस्था की कमजोरियां सामने आने लगी हैं। शुक्रवार को बाल मंदिर परिसर में बनी पेयजल टंकी से जुड़ी मुख्य पाइप लाइन में लीकेज आ जाने के कारण कई वार्डों में पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। पाइप लाइन के ज्वाइंट में लगी रबर सील खराब होने से यह समस्या पैदा हुई, जिससे सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।
नगरपालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से खुदाई कर पाइप लाइन तक पहुंच बनाई और वॉल्व खोलकर मरम्मत का काम शुरू किया। हालांकि मरम्मत के बाद सप्लाई बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीकेज के मामले शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दरअसल, यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले कॉलेज चौक पर जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन के वॉल्व में लीकेज हो गया था, जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। वहीं गंज क्षेत्र में आबकारी कार्यालय के पास भी पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत हाल ही में कराई गई थी। लगातार बढ़ रहे लीकेज के कारण नपा कर्मचारियों पर मरम्मत कार्य का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। शहर में पाइप लाइन नेटवर्क पुराना होने और समय पर रखरखाव नहीं होने की वजह से ऐसी समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं।

Published on:
06 Mar 2026 09:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर