बेतुल

कलेक्टर का आदेश, 12 नवंबर ‘देवउठनी एकादशी’ को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Dev Uthani Ekadashi: दिवाली की लंबी छुट्टियों के बाद अब 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया...

less than 1 minute read
Nov 04, 2024
public holiday

public holiday: दिवाली की लंबी छुट्टयों के बाद एक बार फिर से सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है। दिवाली पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक की लगातार 4 दिनों की छुट्टी के बाद अब फिर से छुट्टी मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह का स्थानीय अवकाश मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में घोषित किया गया है। इस दिन जिलेभर के सभी स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे।

मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आदेश जारी कर 12 नवंबर, 2024 मंगलवार देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय हैं कि पूर्व आदेश अनुसार कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 1 नवंबर गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश घोषित किया था।

अब कलेक्टर ने 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उसके स्थान पर 12 नवंबर देवउठनी एकादशी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिले में देव प्रबोधिनी एकादशी यानि देवउठनी ग्यारस के मौके पर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को यह सौगात दी गई है।

इस दिन बैंको में रहेगी छुट्टी

9 नवंबर 2024 : शनिवार
10 नवंबर 2024 : रविवार
15 नवंबर 2024 : गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश में छुट्टी
17 नवंबर 2024 : रविवार
23 नवंबर 2024: शनिवार
24 नवंबर 2024: रविवार

Updated on:
05 Nov 2024 05:43 pm
Published on:
04 Nov 2024 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर