
husband beats wife to death after she returns home in morning (demo pic)
mp news: मध्यप्रदेश के बैतूल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना हिवरखेड़ी की है जहां पत्नी की हरकत से पति इस कदर तमतमाया कि उसने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद पति को अपने किये का एहसास हुआ और उसने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और सरेंडर कर दिया।
हिवरखेड़ी में रहने वाली रंजना जांगड़े की उसके पति बलराम जांगड़े ने हत्या कर दी। रंजना और बलराम ईंट भट्टे पर काम करते थे। रंजना को शराब पीने की लत थी और घटना वाले दिन से एक दिन पहले रंजना अपनी एक सहेली के साथ शराब पीने के लिए उसके घर पर रुक गई थी। रातभर पति बलराम पत्नी रंजना का घर पर इंतजार करता रहा लेकिन जब रंजना रातभर घर नहीं आई तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था।
पति बलराम जांगड़े पत्नी रंजना की शराब की लत और रातभर घर न आने के कारण काफी गुस्से में था। सुबह जब रंजना घर पहुंची तो बलराम व उसके बीच विवाद हुआ। इसी दौरान बलराम ने लाठी उठाकर रंजना को बेरहमी से पीट दिया। जिससे रंजना गंभीर रुप से घायल हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से बलराम घबरा गया और उसने खुद डायल 112 पर फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति बलराम को गिरफ्तार किया। आरोपी पति बलराम जांगड़े ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Published on:
07 Mar 2026 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
