
भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 2 गंभीर (Photo Source- Patrika)
Road Accident :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला बैतूल जिले का है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल है। खड़ी क्रेन से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, घटना इटारसी रोड बसंत पेट्रोल पम्प के पास देर रात 3 से 4 बजे के बीच की है, जहां खड़ी क्रेन से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल है। घटना देर रात 3 से 4 बजे के बीच की बताई गई है।
ये घटना इटारसी रोड पर स्थित कोतवाली थाना इलाके की है। कार सवार लोग कहां जा रहे थे ये जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतकों के शव को जिला अस्पताल के मरचूरी रूम में रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद इन्हें परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। घायल युवकों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
Published on:
03 Mar 2026 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
