2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोमांस तस्करी केस में ब्लैकमेलिंग: 3 लाख लेते धराने वाले बर्खास्त रेलकर्मी का मोबाइल खोलेगा चौंकाने वाले राज

Blackmailing In Beef Smuggling Case : स्लॉटर हाउस की आड़ में गौमांस तस्करी के मामले में ब्लैकमेलिंग करने वाले बर्खास्त रेलकर्मी राजेश तिवारी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच में आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

2 min read
Google source verification
Blackmailing In Beef Smuggling Case

गौमांस तस्करी केस में ब्लैकमेलिंग (Photo Source- Input)

Blackmailing In Beef Smuggling Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस की आड़ में गोमांस तस्करी के मामले में ब्लैकमेलिंग कर 3 लाख की डिमांड और रकम लेते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पहले से महिला से रेप केस के चलते बर्खास्त किए गए रेलकर्मी राजेश तिवारी को रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जांच में वीडियो सही पाए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि, आरोपी राजेश तिवारी पर गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। अब तिवारी का गोमांस तस्करी के आरोपी असलम चमड़े के करीबी को ब्लैकमेल कर पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया है। इसपर पुलिस ने आरोपी राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालाय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड स्वीकृत होने के बाद जांच में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं।

जांच में मिले कई वीडियो

पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश तिवारी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस ने सबंधित वीडियोज की जांच के लिए तिवारी का फोन फॉरेंसिक लैब पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी के मोबाइल में ब्लैकमेलिंग से जुड़े और भी कई वीडियो मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि, आरोपी ने पहले और भी कई लोगों को अलग-अलग मामलों में ब्लैकमेल कर उनसे रकम वसूली होगी।

शराब की पेटियां, पिस्टल और एमडी ड्रग्स भी बरामद

आपको बता दें कि, आरोपी राजेश तिवारी की गिरफ्तारी से पहले छापामार कार्रवाई के दौरान उसके पास से न सिर्फ ब्लैकमेलिंग की रकम मिली, बल्कि उसकी कार से दो पेटी शराब, एक पिस्टल और एमडी ड्रग्स भी मिली थी। पुलिस जांच में जुटी है कि, राजेश के पास पिस्टल और एमडी ड्रग्स कहां से आई।

मछली परिवार पर आरोप लगाकर भी सुर्खियों में रहा तिवारी

आपको बताते चलें कि, कई लोगों को ब्लैकमेल करने के कथित आरोपी राजेश तिवारी का नाम इससे पहले मछली परिवार के खिलाफ चली कार्रवाइयों में भी खासा सुर्खियों में रहा था। आरोपी तिवारी ने मछली परिवार के शारिक मछली पर कई संगीन आरोप लगाए थे। हालांकि, उस मामले में भी अबतक राजेश तिवारी के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जिस तरह अब आरोपी तिवारी ने असलम चमड़ा के करीबी से ब्लैकमेलिंग की है, आशंका जताई जा रही है कि, मछली परिवार से भी तो कहीं ब्लैकमेलिंग का कोई एंगल नहीं रहा? संभव है इस मामले को भी जांच में लिया जाएगा।