5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राइवेट यूनिवर्सिटी के बाद अब ‘AIIMS भोपाल’ को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एम्स कॉलेज को बम उड़ाने की धमकी मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification
aiims bhopal

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार की सुबह पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी के बाद अब एम्स कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी गई है। जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस की बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंच गई है। सुरक्षा को देखते हुए परिसर खाली करा लिया गया है।

दरअसल, पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 10 दिन के अंदर दूसरी बार धमकी मिली है। प्रबंधन को ई-मेल प्राप्त हुआ कि 'आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर और स्टूडेंट्स को निकाल लें! अल्लाह हू अकबर।'

सर्चिंग में कुछ नहीं मिला

धमकी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड परिसर का सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।