14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इकलौते बेटे ने पैर से गला दबाकर की मां की हत्या

बैतूल। जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है। आरोपी बेटे ने पुलिस को पहले गुमराह किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
सांईखेड़ा थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया मृतका गेंदीबाई बाघमारे अपने बेटे लखन बाघमारे (48) निवासी ग्राम सेमझिरा के साथ रहती थी। 2 मार्च 2026 की रात मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था, जिसकी आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी थी। बाद में महिला की मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी मां गिरने से घायल हुई थी और इसी कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। मामले की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि मृतिका की कंठिका अस्थि (हायॉइड बोन) में फै्रक्चर था और मौत का कारण गला दबाना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने मां की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी और बच्चों को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लखन की पत्नी पिछले तीन साल से उससे अलग रह रही है और इंदौर में रहती है। आरोपी के दो बच्चे हैं। परिवार के साथ न रहने की बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने मां के साथ मारपीट की और पैर से गला दबाकर हत्या कर दी।
इकलौता बेटा है आरोपी
आरोपी इकलौता बेटा है और उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है, जबकि कुछ जमीन उसकी मां के नाम पर है। लखन शराब का आदी है और वह अक्सर घर में विवाद करते रहते था।

बड़ी खबरें

View All

बेतुल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग