
एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का दुखद निधन
Hemant Khandelwal- मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल को पुत्री शोक हुआ है। उनकी बेटी का बुधवार को दुखद निधन हो गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल Hemant Khandelwal की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बैतूल में देहांत हुआ। वे 34 साल की थीं। डॉक्टर्स ने सुरभि खंडेलवाल की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। उनके निधन की खबर सुनकर पार्टी हल्कों में शोक पसर गया। हेमंत खंडेलवाल के निवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, परिचित, रिश्तेदार एकत्रित हो गए। सुरभि खंडेलवाल का बैतूल में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं। कोठी बाजार मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। सुरभि के देहांत का समाचार सुनकर पूरे शहर में शोक व्याप्त हो गया।
डॉक्टर्स ने सुरभि खंडेलवाल की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी की गई थी। इसके बाद एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई और आधा घंटे में ही सांसें थम गईं।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार सुबह भोपाल में थे। बेटी के देहांत की सूचना मिलते ही वे बैतूल पहुंच गए। पैतृक निवास पर सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रहीं हैं।
विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा शाम 5 बजे गंज स्थित निवास से निकलेगी। कोठी बाजार मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुरभि खंडेलवाल 34 साल की थीं। वे बचपन से ही स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थीं। सुरभि का तभी से नियमित उपचार चल रहा था। पूरा परिवार उनका ख्याल रखता था।
Updated on:
11 Mar 2026 04:12 pm
Published on:
11 Mar 2026 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
