बेतुल

खड़े क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 3 की मौत 2 गंभीर

Road Accident : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल है। बता दें कि, खड़ी क्रेन से एक तेज रफ्तार कार टकराने से ये हादसा हुआ है।

less than 1 minute read
भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 2 गंभीर (Photo Source- Patrika)

Road Accident :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला बैतूल जिले का है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल है। खड़ी क्रेन से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, घटना इटारसी रोड बसंत पेट्रोल पम्प के पास देर रात 3 से 4 बजे के बीच की है, जहां खड़ी क्रेन से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल है। घटना देर रात 3 से 4 बजे के बीच की बताई गई है।

ये भी पढ़ें

चलती कार में लगी भीषण आग, बाप-बेटे की जिंदा जलकर मौत

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

ये घटना इटारसी रोड पर स्थित कोतवाली थाना इलाके की है। कार सवार लोग कहां जा रहे थे ये जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतकों के शव को जिला अस्पताल के मरचूरी रूम में रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद इन्हें परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। घायल युवकों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

गोमांस तस्करी केस में ब्लैकमेलिंग: 3 लाख लेते धराने वाले बर्खास्त रेलकर्मी का मोबाइल खोलेगा चौंकाने वाले राज

Published on:
03 Mar 2026 10:21 am
Also Read
View All

अगली खबर