भदोही

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा- चाहिए डिप्टी सीएम का पद, हमको दुखी करके बीजेपी खुश नहीं हो सकती

संजय निषाद ने भदोही में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए 2022 चुनाव के लिए डिप्टी सीएम बनने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है, तो उन्हें निषादों को खुश करना होगा।

2 min read
Jun 22, 2021
Sanjay Nishad

भदोही. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (2022 election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने सभी सहयोगियों को खुश कर एक साथ लाने की कवायद में जुटी है। बीते दिनों निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) की गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात को इसी कड़ी से जोड़कर देखा गया। लेकिन संजय निषाद कुछ संतुष्ट नहीं दिख रहे और आज उनके तेवर भी बदले-बदले से दिखे। उन्होंने भदोही में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए 2022 चुनाव के लिए डिप्टी सीएम बनने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है, तो उन्हें निषादों को खुश करना होगा। वरना भाजपा खुश नहीं हो सकती। निषाद पार्टी के ऐसे तेवर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

संजय निषाद ने मंगलवार को भदोही में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2022 के लिए उपमुख्यमंत्री के लिए डॉक्टर संजय निषाद की घोषणा करनी चाहिए। 2022 के चुनाव के लिए पार्टी बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है। 160 सीटों पर हम मजबूत स्थिति में हैं। यहां बड़ी संख्या में निषादों के वोट हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से निषादों के आरक्षण संबंधी जो मांगे हैं उनको पूरा करने की मांग की गई है। साथ ही कहा कि भाजपा निषादों को जितना खुश रखेगी उतनी ज्यादा सीटें जीतेगी।

...ऐसे भाजपा नहीं रह पाएगी खुश-
संजय निषाद ने कहा कि यदि भाजपा हमें खुश रखेगी, तो उनको 2022 में खुशी मिलेगी। वरना हमको दुखी करके भाजपा खुश नहीं हो सकती। संजय निषाद ने अपने पार्टी कार्यक्रम के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में हमारी पार्टी कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।अब हम जिलों का दौरे शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से दिल्ली में मीटिंग के कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा।

बीते दिनों निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद दिल्ली में बीजेपी के कई नेताओं से मिले थे। उसके बाद से ही वह लगातार अलग-अलग जनपदों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

Published on:
22 Jun 2021 08:30 pm
Also Read
View All