
Bharatpur News: भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में सरकारी जमीन पर कबाड़ी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कांच की बोतलें और पत्थर फेंके। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल हो गए। पथराव के वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें पथराव करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। मछली मोहल्ला की सड़क पर पत्थर और कांच की बोतल के टुकड़े पड़े हुए हैं।
मथुरा गेट थाने के एएसआई रति राम ने बताया कि मछली मोहल्ला में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। यासिर और साबिर दो पक्ष हैं। दोनों पक्षों में सरकारी जमीन पर कबाड़ी की दुकान रखने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल मौके पर शांति है।
दोनों पक्षों से करीब 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल भिजवा दिया गया है। दोनों पक्षों से शिकायत देने के लिए कहा गया है। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
पुलिस की टीम के आने से पहले पहले दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतल फेंके। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक पथराव हुआ। दोनों मछली मोहल्ला की सड़कों पर कांच की बोतल के टुकड़े और पत्थरों के टुकड़े पड़े हुए हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें