भरतपुर

राजस्थान में इस विश्वविद्यालय की लापरवाहीं से हुआ बीए द्वितीय वर्ष का प्रश्न पत्र रद्द

भरतपुर में परीक्षा और इसके पेपर संबंधित लापरवाहीं होने से पूरा परीक्षा का माहौल खिन्न-भिन्न हो गया।
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2018, 5:24 PM IST
EXAM CANCEL
EXAM CANCEL

भरतपुर ।

भरतपुर में स्नातक स्तर की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही देखने को मिली। हर जगह अभी परीक्षाओं का दौर चल रहा है, ऐसे में भरतपुर में परीक्षा और इसके पेपर संबंधित लापरवाहीं होने से पूरा परीक्षा का माहौल खिन्न-भिन्न हो गया। और इससे प्रभाव पड़ा है तो वह है छात्र। परीक्षाओं में इस प्रकार की ख़ामिं से छात्र किस तरह से प्रभावित हुए है । इसका अंदाज़ा लगाना शायद मुश्किल है। ऐसे में एक बार फिर महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की परीक्षा संबंधित लापरवाही उजागर हो गई।

यहां पढ़ें पूरा मामला...

भरतपुर में बृज विश्वविद्यालय की इस लापरवाहीं के चलते परीक्षा देने आए छात्रों को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा। दरअसल हुआ ये की, विश्वविद्यालय की लापरवाही से परीक्षा केंद्रों में गलत प्रश्न पत्र खुल गया। इसके बाद गुरुवार को भरतपुर और धौलपुर में दोपहर 3:00 बजे आयोजित होने वाली बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा रद्द कर दी गई। बताया जा रहा है की चार परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को गलत प्रश्नपत्र खुल गया । गलत प्रश्नपत्र हिंदी विषय का बताया जा रहा है, इस मामले में हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है


इन केंद्रों पर खुला गलत प्रश्न पत्र

बयाना के अग्रसेन कॉलेज में, नदबई के एस आर पी जी कॉलेज व संस्कार कॉलेज और भरतपुर के श्री अग्रसेन कॉलेज में रसायन शास्त्र के प्रश्न पत्रों के साथ हिंदी के प्रश्न पत्र भी निकल आए। गलत प्रश्न पत्र खुलने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई है और फिलहाल परीक्षा की कोई अग्रिम तारीख विश्वविद्यालय की ओर से निश्चित नहीं की गई है।


प्रभावित होगा परीक्षा कार्यक्रम

स्नातक स्तर की परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्रों के गलत पैकेट खुलने से बृज विश्वविद्यालय को भी नुक्सान झेलना पड़ा है। अब वापिस से दूसरे प्रश्न पत्रों की छपाई से लेकर अन्य ख़र्चे भी इस लापरवाहीं के चलते विश्वविद्यालय को झेलने पड़ेंगे। साथ ही परीक्षा रद्द के कारण परीक्षाओं का टाइम टेबल भी प्रभावित होगा। जब तक इस प्रश्न पत्र की दोबारा होने की तिथि नहीं आती है तब तक छात्र भी आगे के परीक्षा कार्यक्रम को लेकर असमंजस में रहेंगे।

Updated on:
22 Mar 2018, 5:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Gold-Silver Rates : ‘सोने-चांदी के भावों में अप्रत्याशित कमी’, भरतपुर में खरीदारों की लगी भीड़, सर्राफा कारोबारी की बल्ले-बल्ले

Rajasthan Road Accident: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, खुशियों के बीच घर में पसरा मातम

भरतपुर के पूर्व विधायक की बेटी का 2 राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम! पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सबूतों के साथ की कार्रवाई की मांग

Bharatpur : परिवहन विभाग की पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

भरतपुर: करवा चौथ से पहले दुनिया छोड़ गई आरती, 4 साल पहले हुई थी शादी, मां की मौत से सदमे में 2 साल का बेटा