भरतपुर

भरतपुर में पूर्व विधायक के बेटे को कांग्रेस-बीजेपी दोनों ने दिया टिकट, जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निकाला

भरतपुर नगर निगम क्षेत्र का वार्ड नंबर 19 सोमवार को सुर्खियों में आ गया, जब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने मनोज सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। दो बार पार्षद रह चुके और पूर्व विधायक होतीलाल के पुत्र मनोज सिंह की पृष्ठभूमि 36 वर्षों से कांग्रेसी रही है।
3 min read
Aug 31, 2026
bharatpur ex mla son gets tickets
पूर्व विधायक के बेटे को कांग्रेस-बीजेपी दोनों ने दिया टिकट (पत्रिका फाइल फोटो)

Bharatpur Municipal Corporation Elections: भरतपुर नगर निगम क्षेत्र का वार्ड नंबर-19 सोमवार को खासा चर्चा में रहा, इसकी वजह यह रही कि इस वार्ड से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही मनोज सिंह को टिकट दे दिया। हालांकि, मनोज सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि कांग्रेसी रही है। इनके पिता होतीलाल विधायक रहे हैं, जबकि मनोज सिंह खुद दो बार पार्षद रह चुके हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता यागेश सिंघल ने बताया कि मनोज सिंह ने प्रदेश कार्यालय को ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा को ऑफलाइन आवेदन दिया। कांग्रेस का कहना है कि मनोज सिंह दोपहर 12 बजे तक पार्टी के संपर्क में रहे और अपने दस्तावेज सौंपे। हालांकि, प्रत्याशी ने अब बीजेपी से चुनाव लड़ने की बात कही है। आवेदन में मनोज सिंह ने खुद का कांग्रेस से 36 वर्ष का जुड़ाव बताया है। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष मनोज सिंह ने कांग्रेस से आवेदन ही नहीं दिया।

यह बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

मनोज सिंह ने कांग्रेस में टिकट के लिए एप्लाई किया था। वह मीटिंग में प्रभारी से भी टिकट के लिए मिले। निर्दलीय जीतकर उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया। मजबूत कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें टिकट दिया, लेकिन उन्होंने पार्टी का भरोसा तोड़कर हमें धोखे में रखा। इसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। पार्टी के साथ धोखा करने वाले को जनता जरूर जवाब देगी।
-दिनेश सूपा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

कांग्रेस ने इन्हें दिए टिकट

वार्ड 1 से समय सिंह मीणा, 2 से रवि मुरवारा, 3 से हरजीत सिंह, 4 से भूपेंद्र सिंह, 5 से गजेंद्र कुमार, 6 से शैलवी, 7 से राहुल चौधरी, 8 से गौरव शर्मा, 9 से सीमा कुमारी, 11 से समन्दर सिंह, 12 से शिवदेई, 13 से ओमप्रकाश, 15 से पूनम कुमारी, 16 से विनोद, 18 से मीनू डागुर, 19 से मनोज सिंह, 20 से लीना, 21 से गुरदयाल सिंह, 22 से दिगंबर खटाना, 23 से मीनाक्षी सोनी, 24 से रेनू गौरावर, 5 से सीमा शुक्ला, 26 से संजय शुक्ला, 27 से रीना, 28 से मोहरा कुमारी, 29 से परवीन बानो, 30 से बलवीर सिंह, 31 से पुनीत गुलपाड़िया, 32 से पिंकी, 33 से जयप्रकाश, 35 से राकेश पठानिया, 36 से सुरेश सैनी, 37 से जगदीश सिंह, 39 से मुकेश जाटव, 40 से पूजा सारवान, 41 से बबीता शर्मा, 42 से अंजुम सिंघल, 43 से इन्दुशेखर शर्मा, 44 से गिरधारी, 45 से महावीरी, 46 से कमला, 41 से रनवीर, 48 से रामेश्वर सैनी, 49 से योगेश, 51 से बृजबाला, 52 से सिमरन कुमारी, 53 से भावना, 54 से शकुंतला, 55 से दयाचंद पचौरी, 56 से विमला देवी, 57 से नरेंद्र चौधरी, 58 से अभिषेक तिवारी, 59 से रेनू, 60 से लोकपाल सिंह, 61 से अनीता, 62 से निपुण कुमार, 63 से राखी और 64 से योगेश को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

7 वार्डों में नहीं दिए सिंबल

कांग्रेस ने कुल 65 वार्डों में से 7 अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। हालांकि, पार्टी ने इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन यह वार्ड कांग्रेस ने खाली छोड़ दिए हैं। इनमें वार्ड नंबर 10, 14, 17, 34, 38, 50 एवं 65 शामिल हैं। इन सात वार्डों में ओपन चुनाव कराया जाएगा।

बीजेपी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

वार्ड संख्या 1 से कप्तान सिंह मीणा, 4 से भूपालचंद, 5 से सोनवीर, 6 से ज्योति बंसल, 7 से तेजेन्द्र सिंह उर्फ लाला पहलवान, 8 से जितेंद्र सिंह, 10 से रवि कुमार शास्त्री, 11 से नीरज कुमार, 12 से सुधा शर्मा, 13 से गोविंद, 14 से गुमान सिंह, 15 से शिवदेवी, 17 से विमलेश, 18 से मीना कुमारी, 19 से मनोज, 20 से रीता देवी, 21 से हेमलता गुर्जर (हंसिका गुर्जर), 22 से नीतू सिंह, 23 से किरण राना, 24 से नरेन्द्र सिंह, 25 से कल्पना, 26 से कृष्ण मुरारी बंसल, 27 से रंजीत सिंह, 28 से नीलम जाटव, 29 से राजवीर सिंह, 30 से मुकेशचंद, 31 से जितेन्द्र गुप्ता, 32 से सुलेखा, 33 से विष्णुदत्त शर्मा, 35 से उमेश, 36 से रमेशचंद्र वर्मा, 37 से वीरेन्द्र बसवाल, 38 से शंकर, 39 से प्रदीप कुमार, 40 से रीना, 41 से योगेश्वरी मुद्गल, 42 से रूपेन्द्र सिंह, 43 से प्रेमपाल सिंह, 44 से भीम सिंह, 45 से मीना, 46 से रामकुमारी, 47 से वीरी सिंह, 49 से रसना हथैनी, 50 से लक्ष्मी देवी, 51 से सुशील शर्मा, 54 से हरेन्द्र, 55 से कृष्णकुमार शर्मा, 56 से रजत सिंह, 57 से देवेन्द्र सिंह, 58 से निशा अग्रवाल, 59 से कुसुमलता अग्रवाल, 60 से कविता गोयल, 61 से अनुराधा सिंह, 62 से जगदीश सिंह, 63 से तान्या सिंह, 64 से राजेन्द्र सिंह और 65 से प्रेम सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

8 वार्डों में बीजेपी ने नहीं दिए सिंबल

बीजेपी ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी सूची जारी की। कुल 65 वार्डों में से बीजेपी ने 57 वार्डों में प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बीजेपी ने वार्ड संख्या 2, 3, 9, 16, 34, 48, 52 एवं 53 खाली छोड़ दिए हैं। यहां बीजेपी ने ओपन चुनाव कराने की बात कही है।

Updated on:
31 Aug 2026 08:03 pm
Published on:
31 Aug 2026 08:03 pm