भरतपुर

Bharatpur Accident : भरतपुर जिले में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक दर्जन घायल

Bharatpur Accident : भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई।
2 min read
Bharatpur horrific Accident tractor-trolley carrying labourers overturn 2 women death
Bharatpur Accident : हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। फोटो पत्रिका

Bharatpur Accident : भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार महिला मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसा रायपुर के करीब हुआ। इस हादसे में दो मजदूर महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वैर क्षेत्र की कई महिलाएं ट्रॉली में बैठकर मजदूरी करने के लिए जा रही थीं। सुबह करीब 7 बजे अचानक रायपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। फिर सड़क किनारे पलट गई। यह देखकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे और आस-पास फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। इस बीच किसी ने इस दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस दे दी।

Bharatpur Accident : हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। फोटो पत्रिका

सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। राहत कार्य तेज गति से होने लगा। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल वैर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 2 मजदूर महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में जिन 2 महिलाओं की मृत्यु हुई है। उनके नाम धौली पत्नी दानसिंह (उम्र 31) ओर मिथलेश पत्नी वीरेंद्र (उम्र 40) थी। इसके साथ ही करीब एक दर्जन मजदूर महिलाएं घायल हो गईं हैं। जिनका उपचार जारी है। पर हालात गंभीर होने की वजह से इन घायल महिलाओं को भरतपुर जिला अस्पताल ​रेफर कर दिया गया है।

इनके नाम इस प्रकार हैं-
नमकीन पत्नी हरि मोहन
सरोज पत्नी भागवत
मोहनी पत्नी लक्ष्मण
हरदेई पत्नी नारायण
रेखा पत्नी विश्वास
संतो पत्नी मुनेश
मछला पत्नी दिनेश
बर्फी पत्नी मुंशी
आरती पत्नी रामजीत
गुड्डी पत्नी सुरेश। (सभी मजदूर वैर के बयाना गेट निवासी हैं।)

Bharatpur Accident : अस्पताल में भर्ती घायल हुईं महिलाएं। फोटो पत्रिका

पुलिस ने जांच शुरू की

आरबीएम अस्पताल भरतपुर में घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की टीम सभी घायलों की निगरानी कर रही है। जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उधर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ट्रैक्टर चालक और हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Updated on:
02 Jul 2026 12:25 pm
Published on:
02 Jul 2026 11:52 am