भरतपुर

Rajasthan : सेप्टिक टैंक में गिरे युवक को बचाने उतरे चार लोग, जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Rajasthan Septic Tank Incident : ग्रामीणों ने बताया कि सीवर टैंक की सफाई करते समय एक मजदूर टैंक में गिर गया। जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक पांच लोग टैंक में उतर गए।
less than 1 minute read
May 30, 2024
Bharatpur Septic Tank Incident

Bharatpur Septic Tank Incident : राजस्थान के भरतपुर जिले में गुरुवार दुखद घटनाक्रम सामने आया है। पुराने सेप्टि​क टैंक की खुदाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना नदबई तहसील के लखनपुर थाना क्षेत्र के नगला मई की है। जहां पर मजदूर इंद्र शर्मा के घर पर बने सेप्टि​क टैंक की सफाई करने के लिए गए थे। तभी सीवर टैंक की सफाई करते समय बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।

इन लोगों की गई जान

पुलिस के मुताबिक हादसे में सफाई कर्मी आकाश, करन सिंह और सीवर टैंक के मालिक इंद्र शर्मा की मौत हो गई। वहीं, दो मजदूरों का भरतपुर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस ने तीन मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

एक को बचाने के चक्कर में चार और कूदे

ग्रामीणों ने बताया कि सीवर टैंक की सफाई करते समय एक मजदूर टैंक में गिर गया। जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक पांच लोग टैंक में उतर गए। ऐसे में सभी लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। काफी मशक्कत के बाद सभी को टैंक से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर कर दिया।

Updated on:
30 May 2024 09:26 am
Published on:
30 May 2024 09:26 am
Also Read
View All
डीग में रसद विभाग को ही बना लिया ‘बेडरूम’: बाहर भटकते रहे फरियादी, अंदर चादर तान सोते मिले इंस्पेक्टर

भरतपुर: बर्तन व्यापारी चंद्रभान शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट के इरादे से मारी थी गोली

Rajasthan: ‘बाबूजी… हम बहुत गरीब हैं,’ रोडवेज-स्लीपर बस हादसे में पैर टूटने के बाद दर-दर की ठोकर खा रहा परिवार

सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड: ‘नींद तक नहीं आती’, बीते 104 दिनों से ठीक से सोया तक नहीं परिवार, कातिल अब भी फरार

भरतपुर चंद्रभान शर्मा हत्याकांड: मृतक की पत्नी बोलीं- परिवार को ही गुनहगार समझकर सताया, मेरी तो दुनिया ही लुट गई