भरतपुर

भरतपुर में महिला विधायक ने कड़ाके की सर्दी में रात में की खेत की सिंचाई, MLA को देखकर चौंके किसान

Farmers were Surprised to see MLA : राजस्थान की यह निर्दलीय विधायक शनिवार रात को कड़ाके की सर्दी में एक गांव में पहुंची। इसके बाद खेत में उतर कर किसानों संग फसलों की सिंचाई की। जानें पूरा मामला क्या है?
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2024, 6:19 PM IST
ritu_banawat_1.jpg
Woman MLA Ritu Banawat

राजस्थान में मौजूदा वक्त में रबी की फसलों की सिंचाई चल रही है। इस कड़ाके की सर्दी में किसान अपने फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। दिन में सिंचाई न कर पाना उनकी मजबूरी है। वजह है कि भरतपुर में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की सप्लाई नहीं मिल रही है। अगर बिजली आती भी है तो वह रात में आती है। जिस वजह से किसानों को रात में ही अपनी फसलों की सिंचाई मौका मिल पाता है। किसान राज्य सरकार से दिन में बिजली की सप्लाई की मांग लगातार कर रहे हैं। किसानों की इस परेशानी को भांपने के लिए बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत शनिवार रात को कड़ाके की ठंड में एक गांव में पहुंचीं और तुरंत खेत में उतर कर फसलों की सिंचाई करने लगीं।

फसलों में सिंचाई करने को मजबूर किसान

बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने कहा कि कड़कड़ाती ठंड के बीच किसान रात के समय अपनी फसलों में सिंचाई करने को मजबूर है, क्योंकि राज्य सरकार उनको दिन में बिजली नहीं देती है। ऋतु बनावत ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानों को दिन के वक्त भी बिजली सप्लाई दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें - करणपुर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री की हार पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली चुटकी, कहीं ये बड़ी बात

परेशानियों का सामना कर रहे हैं किसान

निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के अनुसार, रात के समय यहां आकर फसलों में सिंचाई करके मैंने खुद देखा है कि किसानों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Karanapur Election Result : वर्ष 2013 में भी जनता ने पलटा था पासा, जानें राजस्थान की उस विधानसभा सीट का नाम

Updated on:
8 Jan 2024, 6:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Bharatpur : अब मकानों के कचरे से बनेगी सड़क, राजस्थान के 5 शहरों में लगाए जाएंगे आधुनिक संयंत्र

Gold-Silver Rates : ‘सोने-चांदी के भावों में अप्रत्याशित कमी’, भरतपुर में खरीदारों की लगी भीड़, सर्राफा कारोबारी की बल्ले-बल्ले

Rajasthan Road Accident: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, खुशियों के बीच घर में पसरा मातम

भरतपुर के पूर्व विधायक की बेटी का 2 राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम! पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सबूतों के साथ की कार्रवाई की मांग

Bharatpur : परिवहन विभाग की पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल