भरतपुर

भरतपुर में डेढ़ साल से खाली है जिला प्रमुख का पद, राजनीतिक दांव-पेंच जारी, प्रियंका मायूस

Bharatpur : भरतपुर में डेढ़ साल से खाली है जिला प्रमुख का पद। क्यों जानिए।
less than 1 minute read
Bharatpur zila pramukh post vacant political maneuvering continues Priyanka is disappointed
उप जिला प्रमुख प्रियंका गुर्जर। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर में विधानसभा चुनावों के बाद से जिला प्रमुख का पद खाली है। पहले जगत सिंह जिला प्रमुख पद पर थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद डेढ़ साल केस लड़ने के बाद शुक्रवार को उप जिला प्रमुख प्रियंका गुर्जर जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के लिए कलेक्टर के पास पहुंची। तब उन्हें बताया कि जिला परिषद के सीओ नहीं हैं। इसके अलावा पदभार ग्रहण करने के लिए सरकार से राय मांगी जाएगी।

डेढ़ साल से खाली है जिला प्रमुख का पद

उप जिला प्रमुख प्रियंका गुर्जर ने बताया कि नियमानुसार जब भरतपुर जिला प्रमुख अपने पद पर नहीं रहता तो, उसका पद उप जिला प्रमुख को दिया जाता है। सरकार की हठधर्मिता के कारण पिछले डेढ़ साल से जिला प्रमुख का पद खाली है।

जब चार्ज नहीं दिया तो हम कोर्ट गए

प्रियंका गुर्जर ने बताया कि इसका नुकसान ग्रामीण लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सब चौपट हो गया। उसके बाद भी सरकार ने जब चार्ज नहीं दिया तो, हम कोर्ट की शरण में गए। हाइकोर्ट के आदेश अनुसार जब कार्य ग्रहण करने आए तो हमें कभी सीओ ऑफिस तो, कभी कलेक्टर ऑफिस में चक्कर लगाने पड़े।

कलक्टर बोले, हम सरकार से लेंगे जानकारी : प्रियंका गुर्जर

प्रियंका गुर्जर ने बताया कि हमें किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया गया और न ही हमें जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण करवाया गया। कलेक्टर कमर चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम सरकार से जानकारी लेंगे।

Updated on:
08 Nov 2025 10:40 am
Published on:
08 Nov 2025 10:40 am