बिजली चोरी को न्यूनतम स्तर पर लाए, बोले संभागीय आयुक्त

संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वय एवं तालमेल से कार्य कर विद्युुत छीजत को न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास करें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2017, 9:52 PM IST
Feature image

संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वय एवं तालमेल से कार्य कर विद्युुत छीजत को न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास करें।

वे मंगलवार को संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री विद्युत फीडर सुधार कार्यक्रम एवं अन्य विकास योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने करौली एवं धौलपुर जिले की विद्युत छीजत के सुधार को अपर्याप्त मानते हुए 1 माह का सघन कार्यक्रम तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा ताकि विद्युत छीजत में 10 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सके। उन्होंने पेयजल योजना में विद्युत कनेक्शन के बिलों के भुगतान के लिए यूजर कमेटी बनाकर विद्युत बिल का भुगतान कराने की सलाह दी।

बैठक में जिला कलक्टर धौलपुर शुचि त्यागी ने कहा कि विद्युत विभाग के निचले स्तर की सर्विस तंत्र को मजबूत बनाया जाए। बैठक में भरतपुर जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि विद्युत छीजत को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Published on: