भरतपुर

सरकारी अस्पताल में लड़की से डॉक्टर ने की ‘अश्लील बातें’, मोबाइल नंबर भी दिया, परिजनों का हंगामा

भरतपुर के हलैना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल में 19 वर्षीय युवती से चिकित्सक की कथित अश्लील बातों ने विवाद खड़ा कर दिया। आरोपों के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया।
less than 1 minute read
Jan 22, 2026
Obscene talk, obscene talk with girl, Bharatpur News, Rajasthan News, molestation of girl, molestation of girl in Bharatpur, अश्लील बातें, लड़की से अश्लील बातें, भरतपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज, लड़की से छेड़छाड़, भरतपुर में लड़की से छेड़छाड़
प्रतीकात्मक तस्वीर

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के हलैना थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल में 19 वर्षीय युवती से चिकित्सक द्वारा कथित तौर पर अश्लील बात करने के मामले में गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोपों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

अपना मोबाइल नंबर दिया

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और समझाइश के बाद अस्पताल का ताला खुलवाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ एक चिकित्सक ने युवती से अश्लील बातें कीं और अपना मोबाइल नंबर देकर फोन करने को कहा। बताया गया कि पीड़ित युवती 19 जनवरी को खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर दादी के साथ अस्पताल गई थी। चिकित्सक ने दादी को ओपीडी से पर्ची लाने भेज दिया और इसी दौरान युवती से अश्लील बात की।

पुलिस ने जांच शुरू की

युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे आक्रोशित हो गए। परिजन और ग्रामीण जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि चिकित्सक दो दिन की छुट्टी पर है। गुरुवार को दोबारा पहुंचने पर भी चिकित्सक नहीं मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला लगाकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
22 Jan 2026 06:04 pm
Published on:
22 Jan 2026 06:03 pm