भरतपुर

खेत पर खाना देने गए किशोर का शव रेलवे लाइन के पास मिला, हत्या की आशंका

डीग कस्बे से करीब एक किमी स्थित अलवर-मथुरा रेलवे लाइन के पास बुधवार को झाडिय़ों में एक 17 वर्षीय युवक का शव पड़ा है।

less than 1 minute read
Mar 31, 2021
खेत पर खाना देने गए किशोर का शव रेलवे लाइन के पास मिला, हत्या की आशंका

भरतपुर. डीग कस्बे से करीब एक किमी स्थित अलवर-मथुरा रेलवे लाइन के पास बुधवार को झाडिय़ों में एक 17 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। पिता ने उसके पुत्र की हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रेफरल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है ।

पुलिस के अनुसार डीग से नगला मोती के रास्ते पर रेलवे लाइन के पास बुधवार की देर शाम कुवरपाल 17 वर्ष पुत्र विजय सिंह बिज्जू लोधा निवासी लोधा पाड़ा गोवर्धन गेट डीग झाडिय़ों में मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर एएसपी मुख्यालय वंदिता राणा, एएसपी बुग लाल मीणा, सीओ मदनलाल जैफ, थाना प्रभारी रघुवीर सिंह, टाउन चौकी प्रभारी अजय यादव मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को रेफरल चिकित्सालय लाकर मोर्चरी में रखवाया। उधर, मृतक के पिता विजय सिंह के अनुसार उसका पुत्र कुमारपाल मंगलवार की सुबह 10 बजे घर से खेत पर खाना देकर निकला था जो शाम तक घर नहीं लौटा। उसके बाद से ही घर के सभी लोग उसकी तलाश कर रहे थे जिसकी बुधवार की शाम रेलवे लाइन के पास शव मिला। उन्होंने हत्या कर शव रेलवे लाइन के पास फेंकने का आरोप है।

ब्रेक लगाने से रोडवेज बस टकराई


भरतपुर. भरतपुर-सेवर मार्ग पर ट्रेलर की भिड़ंत से रोडवेज बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इसमें चालक व परिचालक भी शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार सेवर मार्ग पर तेज गति से जा रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे चल रही रोडवेज बस चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और बस टकरा गई।

Published on:
31 Mar 2021 09:51 pm
Also Read
View All