20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Accident : गिरिराज की परिक्रमा कर लौट रहा था परिवार, अचानक चालक को आई झपकी, हुआ हादसा, 7 घायल, 3 गंभीर

Bharatpur Road Accident : भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर मोरा से जा भिड़ी। हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर है, जबकि 4 को मामूली चोटें आई हैं।

2 min read
Google source verification
Bharatpur Giriraj Darshan family Driver dozed off car hit stone 7 seriously injured

Bharatpur Road Accident : सड़क दुर्घटना के बाद घायल लोग। फोटो पत्रिका

Bharatpur Road Accident : भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के गांव सुखावली के पास सुबह गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर मोरा से जा भिड़ी। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है, जबकि चार को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार हिंडौन के हारेता गांव निवासी एक परिवार गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके अपनी कार से घर लौट रहा था। सुखावली से आगे निकलते समय सुबह चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कार सड़क किनारे लगे मोरा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार देखी। मौजूद लोग तुरंत मदद को आगे आए। कार के शीशे तोड़कर लोगों ने कार में फंसे हुए सभी घायलों को बारी-बारी से बाहर निकाला।

इसके साथ ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर भरतपुर के सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल भिजवाया। जहां अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। घायलों में 4 की स्थिति सामान्य थी। वहीं तीन घायलों की स्थिति चिंताजनक है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है, इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

गर्म दूध में गिरकर झुलसे 4 वर्षीय मासूम की मौत

एक अन्य खबर के अनुसार भरतपुर के जनूथर के निकटवर्ती गांव दांतलौठी में कुछ दिन पहले खौलते दूध के भगोने में गिरने पर झुलसे बालक ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। दांतलौठी निवासी विक्रम का चार वर्षीय पुत्र मासूम गर्व उर्फ गौतम फौजदार घर के आंगन में खेल रहा था उसी दौरान वह खौलते गर्म दूध के भगौने में जा गिरा तथा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन बच्चे को कुम्हेर अस्पताल लेकर गए जहां से उसे भरतपुर रैफर कर दिया।

गंभीर हालत के चलते बच्चे को जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया जहां एक पखवाड़े तक बच्चे का इलाज चला। एसएमएस में भर्ती बच्चे की शुक्रवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई और बच्चे ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को बच्चे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। बच्चे की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।