भरतपुर

मकान की पट्टियां गिरने से मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर घायल

लोहागढ़ स्टेडियम के पीछे नगर निगम के वार्ड संख्या 7 स्थित स्टेडियम नगर में सोमवार सुबह मकान की पट्टियां गिरने से मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

less than 1 minute read
Sep 23, 2024

रतपुर। लोहागढ़ स्टेडियम के पीछे नगर निगम के वार्ड संख्या 7 स्थित स्टेडियम नगर में सोमवार सुबह मकान की पट्टियां गिरने से मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद समंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाया। स्थानीय निवासियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में सुरेश चंद वैश्य की पत्नी रीना (35) एवं बेटा हितेश (11) की मौत हो गई, जबकि 13 साल की बेटी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंप दिए।

बताया जा रहा है कि सुरेश के घर निकट में ही उसका भाई अपने मकान में निर्माण कार्य करवा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की धमक से सुरेश के कमरे की पट्टियां गिर गईं।

Published on:
23 Sept 2024 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर