
AI जनरेटेड तस्वीर
Threat To Widow: भरतपुर जिले के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला के साथ गंभीर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक महिला पर शादी और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि 'या तो मुझसे शादी करो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा या तुम्हें मार दूंगा।'
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2023 में हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह अकेली रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। महिला का आरोप है कि 13 फरवरी की रात गांव का युवक ओमवीर उसके घर में जबरन घुस आया। उस समय वह घर पर अकेली थी।
महिला के अनुसार युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत नीयत से दबाव बनाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर उसने उससे संबंध नहीं बनाए तो वह या तो खुदकुशी कर लेगा या फिर उसे मार डालेगा।
घटना के बाद महिला काफी डरी हुई है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
16 Feb 2026 02:04 pm
Published on:
16 Feb 2026 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
