भरतपुर

गंभीर नदी पर नहीं आमजन गंभीर… 10 दिन में डूबने से नवीं मौत

भरतपुर जिले के पुलिस थाना सदर बयाना के गांव नगला ज्ञानी से गुजर रही गम्भीर नदी में नहाने पहुंचे एक युवक की नदी में डूबने से रविवार को रक्षाबंधन के दिन मौत हो गई। इस बार पांचना बांध से बयाना की गम्भीर नदी के पानी में डूबने से यह 9वीं मौत है। मृतक नगला ज्ञानी(बयाना) […]

2 min read
Aug 19, 2024

भरतपुर जिले के पुलिस थाना सदर बयाना के गांव नगला ज्ञानी से गुजर रही गम्भीर नदी में नहाने पहुंचे एक युवक की नदी में डूबने से रविवार को रक्षाबंधन के दिन मौत हो गई। इस बार पांचना बांध से बयाना की गम्भीर नदी के पानी में डूबने से यह 9वीं मौत है। मृतक नगला ज्ञानी(बयाना) निवासी मोहनसिंह जाटव (28) पुत्र धर्मसिंह बताया जा रहा है।
पटवार संघ के अध्यक्ष रोहित जांगिड़ ने बताया कि नगला ज्ञानी से गुजर रही गम्भीर नदी में रविवार को तीन युवक नहाने गए थे। इस दौरान अचानक मोहनसिंह गहरे पानी में चला गया। साथ में नहा रहे दोनों युवकों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसमें एसडीएम राजीव शर्मा, तहसीलदार विनोद मीणा, डिप्टी एसपी अमरसिंह मीणा, थाना सदर एसएचओ बलराम यादव, बीडीओ नरेन्द्र गुर्जर ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। मगर तब तक ग्रामीणों ने इस डूबे युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। ज्ञात रहे कि बयाना में पांचना के बांध का पानी गम्भीर नदी में छोडऩे से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें खिरकवास में दो युवक एवं इसके बाद फरसो के गांव श्रीनगर में एक साथ आधा दर्जन युवकों की मौत हो चुकी है। मगर इसके बाद भी लोग नदी के बहाव क्षेत्र में नहाने और पिकनिक मनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
युवक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया और त्यौहार की खुशी भी मातम में बदल गई। वहीं एक भाई अपनी ही बहन से हमेशा के लिए जुदा हो गया। तिलक करने और राखी बांधने का इंतजार कर रही बहन को अब उसका भाई कभी नहीं मिलेगा।

राजस्थान पत्रिका की अपील…

इन दिनों पांचना बांध का पानी और अधिक बारिश होने से सैकड़ों गांवों में ंपानी भर गया है। ऐसे में नदी के वहाब क्षेत्र को गहरे पानी के बहाव से दूरी बनाकर रखें। ऐसे में पत्रिका की आमजन से अपील है कि वह इन दिनों नदी व उसके बहाव क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

Updated on:
19 Aug 2024 08:30 pm
Published on:
19 Aug 2024 08:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर